Lucknow: लखनऊ के ठाकुरगंज के बालागंज स्थित एक बाइक शोरूम में रविवार की दोपहर आग लग गई। इस आग की चपेट में शोरूम में खड़ी कुछ नई गाड़ियां भी चपेट में आ गईं।
ठाकुरगंज के बालागंज स्थित एक बाइक शोरूम बिल्डिंग में रविवार को अचानक आग लग गई। बताया जाता है कि फ्रिज में हुए शॉर्ट सर्किट से आग लग गई और फिर पास में रखे मोबिल आयल स्टोर रूम तक पहुंच गई। आग की लपट देख अफरा तफरी मच गई। आग ने वहां खड़ी कुछ बाइक और अन्य सामान को अपनी चपेट में ले लिया। मौके पर पहुंचे अग्निशमन कर्मियों ने तीन दमकल की मदद से आग पर काबू पा लिया।
इंस्पेक्टर ठाकुरगंज श्रीकांत राय ने बताया कि रविवार दोपहर 12 बजे बालागंज पुलिस चौकी के पास स्थित बजाज बाइक शोरूम की बिल्डिंग में आग लगी थी। सूचना पाकर मौके पर पुलिस और चौक फायर स्टेशन से दमकल की तीन गाड़ियां पहुंच गई। आग बिल्डिंग के ऊपर के हिस्से में लगी थी। जीने पर मोबिल आयल फैला हुआ था। किसी तरह जीने पर बोरे डालकर दमकल कर्मी ऊपर पहुंचे। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। जांच में सामने आया की फ्रिज में हुए शॉर्ट सर्किट से आग लगी थी।