फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ : राष्ट्रीय भारतीय सैन्य कॉलेज की प्रवेश परीक्षा 4 जून को,  राजकीय जुबली इंटर कॉलेज में भी होगी परीक्षा

Sat, 05 Mar 2022 02:24 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

माध्यमिक शिक्षा विभाग की उप निदेशक विभा मिश्रा ने बताया कि सत्र जनवरी-2023 के लिए कक्षा-8 में प्रवेश के लिए विद्यार्थियों की आयु 1 जनवरी 2023 को 11 वर्ष 6 माह से कम और 13 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन
exam - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय भारतीय सैन्य कॉलेज देहरादून की सत्र- 2023 की प्रवेश परीक्षा 4 जून को होगी। इसमें गणित की परीक्षा सुबह 9.30  से 11 बजे तक, सामान्य ज्ञान की परीक्षा दोपहर 12 से एक बजे और अंग्रेजी की परीक्षा दोपहर 2.30 से शाम 4.30 बजे तक होगी। लखनऊ स्थित राजकीय जुबली इंटर कॉलेज को भी परीक्षा केंद्र बनाया गया है। 

विज्ञापन


माध्यमिक शिक्षा विभाग की उप निदेशक विभा मिश्रा ने बताया कि सत्र जनवरी-2023 के लिए कक्षा-8 में प्रवेश के लिए विद्यार्थियों की आयु 1 जनवरी 2023 को 11 वर्ष 6 माह से कम और 13 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। छात्र-छात्राओं को 1 जनवरी 2023 को किसी मान्यताप्राप्त विद्यालय में सातवीं कक्षा में अध्ययनरत या सातवीं कक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है। लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले अभ्यर्थियों का साक्षात्कार भी लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें