शहर की सरकार के भाग्य का आज (बृहस्पतिवार को) फैसला होगा। ये फैसला लिखेंगे 31 लाख से अधिक मतदाता। आपके एक-एक वोट से तय होगा शहर में सरकार कैसी होगी। किसकी होगी। लखनवी अपना फैसला लिखने को बेकरार हैं। उम्मीद है कम मतदान प्रतिशत का दाग भी धुल जाएगा। ऐसा इसलिए भी जरूरी है कि 2017 में केवल 38 फीसदी मतदान लखनऊ नगर निगम के लिए हुआ। इस बार अधिक से अधिक मतदान कर रिकॉर्ड बनाना है।
आपका वोट इसलिए अहम
अगर शाम 6 बजे तक कतार में हैं और मत नहीं दे पाए तो...
छह बजे तक मतदान केंद्र पहुंचे सभी मतदाताओं को पीठासीन अधिकारी टोकन वितरित करेंगे। सभी टोकन वाले मतदाताओं को वोट देना सुनिश्चित कराया जाएगा। मतदान बूथ पर मौजूद प्रत्याशियों के एजेंट भी इस दौरान मौजूद रहेंगे।
मतदाता पर्ची के साथ पहचान पत्र ले जाएं, ये 15 दस्तावेज हैं मान्य
मतदान करने के लिए आपको मतदाता पर्ची के साथ एक पहचानपत्र ले जाना होगा। इसके लिए निर्वाचन आयोग ने 15 दस्तावेज को पहचानपत्र के तौर पर अनुमति दी है। इनमें मतदाता पहचान पत्र, आधार कार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, राज्य व केंद्र सरकार के उपक्रम व आयोग की ओर से जारी फोटो सहित पहचानपत्र, बैंक या पोस्ट ऑफिस से जारी फोटो सहित पासबुक, पेंशन बुक, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पहचान पत्र, फोटोयुक्त शस्त्र लाइसेंस, फोटो सहित शारीरिक रूप से अशक्त होने का प्रमाणपत्र, श्रम विभाग की ओर से जारी स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड, राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर में जारी स्मार्ट कार्ड, सांसद व विधायकों के सरकारी पहचान पत्र, राशन कार्ड शामिल हैं। परिवार के मुखिया के साथ आए वोटर के लिए मुखिया का दस्तावेज ही उसका भी पहचानपत्र मान लिया जाएगा।
मतदान केंद्र पर क्या लेकर न जाएं
मोबाइल, तंबाकू उत्पाद, अस्त्र-शस्त्र, माचिस, लाइटर।
दिक्कत हो तो क्या करें
बीएलओ भी अपने मतदान बूथ पर मौजूद रहेंगे। उन्हें अपनी समस्या बताएं। वे आपकी मदद करेंगे।
यहां कर सकते हैं शिकायत
मतदान: फैक्ट फाइल
कहां कितने मतदाता
मतदान केंद्र के अंदर मोबाइल लेकर प्रवेश वर्जित
मतदान के समय मोबाइल अपने साथ लेकर न जाएं। जिला निर्वाचन कार्यालय के आदेश के मुताबिक मतदान केंद्र के अंदर मोबाइल पूरी तरह वर्जित रहेगा। सुरक्षाकर्मियों को मोबाइल मतदाता के पास मिलने पर परिसर से बाहर भी किया जा सकता है। ऐसे में जिला निर्वाचन कार्यालय ने सलाह दी है कि मोबाइल बाहर ही छोड़कर जाएं।
सुरक्षा और मतदान की गोपनीयता को सुनिश्चित करने के लिए मोबाइल को मतदान केंद्र के अंदर वर्जित किया गया है। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिला प्रशासन और पुलिस भी इस आदेश को सुनिश्चित कराएंगे। डीएम सूर्यपाल गंगवार का कहना है कि मोबाइल अगर लेकर आ रहे हैं तो मतदान के समय इसे बाहर गाड़ी में या किसी परिचित के पास छोड़ दें। मतदान केंद्र में मोबाइल रखने की व्यवस्था नहीं की गई है। मतदान केंद्र के गेट पर ही सुरक्षाकर्मी मोबाइल अंदर लेकर जाने के लिए मना भी करेंगे। इसके बाद भी किसी के पास अंदर मोबाइल होना पाया गया तो उसे बाहर जाने के लिए कहा जा सकता है।
...लोग हैं कि मानते ही नहीं
आमतौर पर पिछले चुनावों में यह देखने में आया है कि लोग मोबाइल लेकर अंदर चले जाते हैं। कई बार साइलेंट करके मोबाइल को जेब में रख लिया जाता है। मतदाता यह सोचते हैं कि मोबाइल उपयोग नहीं करेंगे तो उनको कोई दिक्कत नहीं होगी। किसी तरह की चेकिंग का नियम भी मतदाताओं के लिए नहीं है। ऐसे में भी मोबाइल को लेकर सख्ती नहीं हो पाती है।