फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालू अड्डा: डायरिया से किशोर समेत दो की मौत, 150 से ज्यादा मरीज मिले, डीएम ने दिए जांच के आदेश

Thu, 12 Aug 2021 02:48 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

क्षेत्र से पानी के सात नमूने लेकर राज्य औषधि जनविश्लेषक प्रयोगशाला भेजे गए जबकि डीएम अभिषेक प्रकाश ने मामले की जांच के लिए एडीएम पूर्वी केपी सिंह की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय जांच टीम का गठन किया है।
विज्ञापन
जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश ने इलाके का दौरा किया। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बालू अड्डा में डायरिया से किशोर समेत दो की मौत और 150 से ज्यादा मरीज मिलने के बाद  चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश खन्ना, महापौर संयुक्ता भाटिया से लेकर शहर के आला अफसर इलाके में पहुंचे और हालात का जायजा लिया। डब्ल्यूएचओ की टीम भी क्षेत्र में पहुंची और हालात को परखा।

विज्ञापन


क्षेत्र से पानी के सात नमूने लेकर राज्य औषधि जनविश्लेषक प्रयोगशाला भेजे गए जबकि डीएम अभिषेक प्रकाश ने मामले की जांच के लिए एडीएम पूर्वी केपी सिंह की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय जांच टीम का गठन किया है। टीम 48 घंटे में रिपोर्ट देगी साथ ही दस दिन के लिए सौ घरों पर एक आशा बहू को मॉनिटरिंग के लिए लगाया गया, जो ओआरएस के पैकेट, क्लोरीन टैबलेट और विटामिन सी का वितरण करेगी। नगर आयुक्त व सीएमओ ने भी इलाके का निरीक्षण किया। इस दौरान अफसरों को लोगों की नाराजगी का भी सामना करना पड़ा।

इस बीच, कॉलोनी में डायरिया के मरीज मिलने का सिलसिला जारी रहा। युवराज, निशा, धर्मेंद्र, परी, पिंकी, विजय और रिंकी समेत 11 मरीजों को बुधवार को सिविल अस्पताल भेजा गया। इसमें कुछ की हालत गंभीर बनी हुई है। बालू अड्डा पीएचसी में सुबह से ही मरीजों के आने का सिलसिला जारी रहा। उल्टी-दस्त बंद न होने की वजह से माही, रिंकी को भर्ती कर इलाज किया जा रहा था।
विज्ञापन


अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. केपी त्रिपाठी के मुताबिक, पीएचसी पर शाम तक करीब 40 से अधिक मरीज दवा लेने पहुंचे थे। इसमें अधिकतर दस्त व पेट दर्द की समस्या से ग्रस्त थे। सभी को पानी में क्लोरीन मिलाकर पीने की सलाह दी गई है। सिविल अस्पताल के बाल रोग समेत मेडिसिन विभाग में मिलाकर 31 मरीज भर्ती हैं। अस्पताल निदेशक डॉ. सुभाष के मुताबिक, सात मरीजों को डिस्चार्ज किया जा चुका है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें