फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ : 151 निकायों में नए सिरे होगा परिसीमन, बढ़ेंगे वार्ड, पांच मई तक हो जाएगा वार्डों का गठन

Thu, 28 Apr 2022 12:19 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

इसमें 56 जिलों के 151 निकाय शामिल होंगे। नए 86 निकायों में नगर पंचायत 83, पालिका परिषद दो और नगर निगम एक हैं। सीमा विस्तार वाले 66 निकायों में नगर पंचायत 36, पालिका परिषद 21 व नगर निगम 9 हैं।
विज्ञापन
लखनऊ नगर निगम। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश के 151 निकायों में नए सिरे से परिसीमन होगा। इसके बाद वहां वार्डों की संख्या बढ़ जाएंगी। इस संबंध में शासनादेश जारी कर दिया गया है। नगर विकास विभाग के अपर मुख्य सचिव नगर विकास रजनीश दुबे ने बुधवार को जिलाधिकारियों को भेजे निर्देश में पांच मई तक वार्डों का गठन कर जानकारी निदेशालय को देने के लिए कहा है। वार्ड बनाने का प्रस्ताव वर्ष 2011 की आबादी के आधार पर गणना करते हुए किया जाएगा। इसमें 56 जिलों के 151 निकाय शामिल होंगे। नए 86 निकायों में नगर पंचायत 83, पालिका परिषद दो और नगर निगम एक हैं। सीमा विस्तार वाले 66 निकायों में नगर पंचायत 36, पालिका परिषद 21 व नगर निगम 9 हैं। इसके लिए नए सिरे से परिसीमन करते हुए वार्डों का गठन करना होगा। स्थानीय निकाय निदेशालय जिलों से मिलने वाले प्रस्तावों के आधार पर इसकी अनंतिम अधिसूचना जारी कराते हुए इस पर आपत्तियां मांगने के बाद इसका अंतिम प्रकाशन कराएगा।

विज्ञापन


इन जिलों में होगा वार्ड गठन
जालौन, ललितपुर, शाहजहांपुर, बदायूं, पीलीभीत, बस्ती, कुशीनगर, महराजगंज, सिद्धार्थनगर, संतकबीरनगर, देवरिया, कानपुर देहात, कन्नौज, फर्रुखाबाद, मुरादाबाद, बिजनौर, रामपुर, अमरोहा, बागपत, बुलंदशहर, संतरविदासनगर, सोनभद्र, बांदा, महोबा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, प्रतापगढ़, फतेहपुर, सहारनपुर, बहराइच, बलरामपुर, वाराणसी, जौनपुर, बाराबंकी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकरनगर, अमेठी, बलिया, मऊ, आजमगढ़, मथुरा, मैनपुरी, फिरोजाबाद, आगरा, एटा, हाथरस, अलीगढ़, कुशीनगर, गोरखपुर, रायबरेली, सीतापुर, उन्नाव, लखीमपुर खीरी और लखनऊ।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें