फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ : हास्टल में फंदे से लटकता मिला युवक का शव, भाई ने लगाया हत्या का अरोप

Tue, 26 Oct 2021 07:03 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

कानपुर के शास्त्रीनगर निवासी ऋषभ फ्रांसिस लखनऊ में एक कॉल सेंटर में काम करता था। ऋषभ के बड़े भाई विक्की ने बताया कि मटियारी स्थित हॉस्टल में डेढ़ महीने से भाई हास्टल में रह रहा था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चिनहट के मटियारी स्थित हॉस्टल में मंगलवार सुबह ऋषभ फ्रांसिस (23) का शव कमरे के अंदर फंदे से लटकता मिला। जबकि उसका पैर फर्श पर टिका था। ऋषभ के परिवारीजनों ने उसके रुम पार्टनर, युवती और हॉस्टल मालिक पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस से इन सभी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने की बात कह रही है।

विज्ञापन


मूलरूप से कानपुर के शास्त्रीनगर निवासी ऋषभ फ्रांसिस विभूतिखंड इलाके में एक कॉल सेंटर में काम करता था।  ऋषभ के बड़े भाई विक्की के मुताबिक मटियारी स्थित हॉस्टल में डेढ़ महीने से भाई हास्टल में रह रहा था। कानपुर के ही चमनगंज में रहने वाला उसका साथी सनी न्यूटन साथ में रहता था। मंगलवार सुबह हास्टल में रहने वाले बच्चों को कॉल कर सूचना दी कि ऋषभ ने खुदकुशी कर ली है। पहुंचे तो पता चला कि सोमवार देर रात ऋषभ के पड़ोस में रहने वाले उसके साथी कमरे का दरवाजा खटखटा रहे थे। लेकिन कोई उत्तर न मिलने पर वह अपने रूम में चले गए। मंगलवार तड़के सनी काम पर लौटा तो वह दरवाजा खटखटाता रहा। अंदर से कोई जवाब न मिलने पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस पहुंची दरवाजा तोड़ा गया को अंदर दरवाजे के एंगल के सहारे फंदे पर शव लटका मिला।

तीन पर जाहिर किया संदेह
विक्की के मुताबिक एक हॉस्पिटल में नौकरी करने वाली युवती,  रूम पार्टनर सनी और हास्टल मालिक पुनीत राय ने मिलकर हत्या कर दी। विक्की के मुताबिक युवती मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली है। यहां एक निजी अस्पताल में काम करती है। भाई ने उसकी काफी मदद की अपने वेतन के रुपये भी उसे देता था। भाई ने एक कालेज में दाखिले में फीस भी अपने पास से भी दी थी। युवती, रूम पार्टनर और हॉस्टल मालिक ने भाई की हत्या कर दी। वहीं, पुलिस आरोपियों के खिलाफ  कार्रवाई नहीं कर रही है। प्रभारी निरीक्षक चिनहट घनश्यामणि त्रिपाठी के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


मां से किया था आधी रात को बात
विक्की के मुताबिक ऋषभ ने सोमवार रात करीब 12 बजे मां को कॉल किया था। उनसे काफी देर तक बातचीत की। उसके बातचीत से परेशानी की बात सामने नहीं आ रही थी। वह अच्छे से बातचीत किया। सुबह इस तरह उसका शव मिलने से संदेह हो रहा है। आखिर तीन से चार घंटे में ऐसी कौन सी बात हो गई कि ऋषभ ने खुदकुशी कर ली। उसके खुदकुशी करने की बात गले नहीं उतर रही है। पुलिस मामले की सही से जांच करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें