फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow Fire: राष्ट्रपति और पीएम मोदी ने जताया दुख, केंद्र ने मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख की मदद का किया एलान

Mon, 22 Jun 2026 05:26 PM IST
Akash Dubey अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

एनिमेशन सेंटर में आग लगने के बाद छात्रों ने ऊपर से छलांग लग दी, जिससे छात्र हताहत हो गए और कई घायल हैं। मुख्यमंत्री योगी और प्रधानमंत्री मोदी ने हादसे पर दुख जताया। प्रधानमंत्री ने मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये की मदद का एलान किया है।
विज्ञापन
लखनऊ एनिमेशन सेंटर हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ के अलीगंज क्षेत्र के पुरनिया में एक एनिमेशन सेंटर में आग लगने की घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख जताया है। वह अलीगढ़ में विभिन्न योजनाओं के लोकार्पण व शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। मामले की सूचना मिलते ही कार्यक्रम के दौरान ही उन्होंने हादसे पर दुख जताया। साथ ही आगामी कार्यक्रमों को रद्द कर दिया और लखनऊ के लिए लौट गए। वहीं, हादसे की चपेट में आए लोगों को किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) ले जाया गया।

विज्ञापन

सीएम योगी ने कहा, 'लखनऊ में अग्नि दुर्घटना में हुई जनहानि अत्यंत दुःखद एवं हृदय विदारक है। मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को शांति तथा घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।'

पीएम मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख की मदद
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, 'उत्तर प्रदेश के लखनऊ में आग लगने की घटना में हुई मौतों से बहुत दुख हुआ है। पीड़ित परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं। घायल लोग जल्द से जल्द ठीक हों। बचाव कार्य चल रहा है और अधिकारी हर संभव मदद पहुंचा रहे हैं। प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।'

राष्ट्रपति ने हादसे पर जताया दुख
लखनऊ में हुई भीषण अग्नि दुर्घटना में अनेक लोगों की मृत्यु का समाचार अत्यंत दुखद है। मैं शोक संतप्त परिवारों के प्रति हार्दिक संवेदनाएं व्यक्त करती हूं। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं।
 

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने जताया शोक

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, 'लखनऊ के एक एनिमेशन सेंटर में आग लगने से जिन्होंने अपनी जान गंवाई है, उनके प्रति हमारी श्रद्धांजलि। जिन्होंने अपनों को खोया है, उन शोक संतप्त परिवारों के प्रति हमारी गहरी संवेदनाएं। सरकार घायलों के लिए सर्वश्रेष्ठ चिकित्सा सुनिश्चित करे। ये एक बेहद दुखद घटना है। इसके पीछे के कारणों की ईमानदारी से जाँच हो, बच्चे किसी के घर के भी हो सकते थे। भविष्य में ऐसे दर्दनाक हादसों से बचा जा सके, हम सबकी यही कोशिश होनी चाहिए।'
 
 

बसपा सुप्रीमो मायावती ने भी जताया दुख
यूपी की राजधानी लखनऊ के एक एनिमेशन सेंटर में आज दोपहर बाद हुई अग्निकाण्ड में अनेक लोगों की मौत तथा और भी कई लोगों के घायल हो जाने की घटना अति-दुखद। इस प्रकार की जानलेवा घटनायें दिल को दहलाने वाली होती हैं तथा कितने ही परिवार की उम्मीदों को बिखेर देती हैं। ऐसी दुखद घटनाओं की रोकथाम के लिये सबको मिलकर सही से काम करने की ज़रूरत है। सिर्फ आरोप-प्रत्यारोप से काम नहीं चलेगा।
 
विज्ञापन

आग लगने के बाद कई छात्रों ने सेंटर से लगा दी छलांग
एनिमेशन सेंटर में आग लगने के बाद अंदर मौजूद छात्रों में भगदड़ मच गई। कई छात्रों ने जान बचाने के लिए ऊंचाई से छलांग लगा दी। इससे वह घायल हो गए। मौके पर डीएम और प्रशासनिक टीम के साथ पुलिस बल पहुंचा और राहत बचाव कार्य शुरू किया। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक मौके पर पहुंचे। बगल के घर की छत से एनिमेशन सेंटर की दीवार काटकर रेस्क्यू किया गया। केजीएमयू ने 15 मौतों की पुष्टि की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें