सीएम योगी ने बिजली बिल के समय से भुगतान के लिए उपभोक्ताओं को प्रोत्साहित करने पर जोर देते हुए कहा कि इसके लिए जरूरी है कि लोगों को समय पर सही बिल मिले। उन्होंने ओवरबिलिंग, फाल्स बिलिंग अथवा विलंब से बिल दिए जाने पर सख्ती से रोक लगाने के निर्देश देते हुए कहा कि इससे उपभोक्ता को परेशान होते हैं।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ऊर्जा क्षेत्र में व्यापक सुधार की आवश्यकता बताते हुए भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि हर स्तर पर व्यापक बदलाव किए जाएं जिससे बिजली व्यवस्था बेहतर हो सके। मुख्यमंत्री ने पुराने बिजली बकाये की वसूली के लिए एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) लागू करने केनिर्देश भी दिए हैं।
विज्ञापन
सोमवार को यहां बिजली व्यवस्था की समीक्षा करते हुए सीएम योगी ने सभी जिलों में तय रोस्टर के अनुसार बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने को कहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से हर संभव मदद मिल रही है। खदानों से बिजलीघरों तक कोयला पहुंचाने के लिए रेल के साथ-साथ सड़क मार्ग से भी ढुलाई कराई जाए।
उन्होंने बिजली बिल के समय से भुगतान के लिए उपभोक्ताओं को प्रोत्साहित करने पर जोर देते हुए कहा कि इसके लिए जरूरी है कि लोगों को समय पर सही बिल मिले। उन्होंने ओवरबिलिंग, फाल्स बिलिंग अथवा विलंब से बिल दिए जाने पर सख्ती से रोक लगाने के निर्देश देते हुए कहा कि इससे उपभोक्ता को परेशान होते हैं। इस व्यवस्था में सुधार के लिए बिलिंग और वसूली क्षमता बढ़ाने के लिए ऊर्जा विभाग को ठोस कार्ययोजना बनानी होगी। ग्रामीण इलाकों में विशेष प्रयास करने की जरूरत है।
विज्ञापन
सीएम योगी ने कहा कि बिजली बिल बकाये के भुगतान के लिए ओटीएस लाई जाए। योजना ऐसी हो जिसमें लोगों को बकाए पर ब्याज से छूट मिले और किस्तों में भुगतान की सुविधा हो। इस संबंध में जल्द कार्यवाही करने को कहा है।