फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या : सुरक्षा की दृष्टि से देखने को मिलेंगे बड़े बदलाव, एसटीएफ की यूनिट और पीएसी सेक्टर भी होगा स्थापित

Mon, 02 May 2022 07:06 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

प्रदेश में विशेष सुरक्षा बल का गठन विशिष्ट स्थानों की सुरक्षा के लिए किया गया है। इसमें मेट्रो स्टेशन, न्यायालय के साथ-साथ विभिन्न धार्मिक स्थल भी शामिल हैं। मौजूदा समय में पांच बटालियन के गठन के लिए पदों का सृजन किया गया है। इसके अलावा अब अयोध्या में भी एसएसएफ की वाहिनी गठित की जाएगी, इसका काम तेजी से किया जा रहा है।
विज्ञापन
अयोध्या (फाइल फोटो।) - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अयोध्या में आने वाले दिनों में सुरक्षा की दृष्टि से नए बदलाव देखने को मिलेंगे। धार्मिक नगरी होने के कारण अयोध्या में आने वाले दिनों में सुरक्षा के और पुख्ता इंतजाम होंगे। इसके लिए जोन और रेंज स्तर पर भी प्लान तैयार किया जा रहा है।

विज्ञापन

    
दरअसल, अयोध्या में श्रीराम मंदिर का निर्माण कार्य चल रहा है। आने वाले दिनों में यहां पर्यटकों की संख्या भी बढ़ेगी। ऐसे में सुरक्षा के लिहाज से चाक चौबंद प्रबंध किए जा रहे हैं। इसी क्रम में शासन ने अयोध्या के जिला प्रशासन और एसएसपी से विशेष सुरक्षा वाहिनी के लिए जमीन उपलब्ध कराने के लिए प्रस्ताव शासन को भेजने को कहा गया है।

गृह विभाग के विशेष सचिव प्रशांत कुमार की ओर से पत्र जारी कर कहा गया है कि अयोध्या में एसएसएफ की वाहिनी के लिए जमीन संबंधी प्रस्ताव व रिपोर्ट एक सप्ताह के अंदर शासन को उपलब्ध कराएं। एसएसएफ  के अलावा शासन स्तर पर अयोध्या में स्पेशल टास्क फोर्स की ईकाई खोलने और पीएसी के जवानों की मानीटरिंग और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए अयोध्या में ही पीएसी का सेक्टर मुख्यालय खोलने का भी निर्णय लिया जा चुका है। उस पर काम तेजी से चल रहा है।
विज्ञापन

    
बता दें कि प्रदेश में विशेष सुरक्षा बल का गठन विशिष्ट स्थानों की सुरक्षा के लिए किया गया है। इसमें मेट्रो स्टेशन, न्यायालय के साथ-साथ विभिन्न धार्मिक स्थल भी शामिल हैं। मौजूदा समय में पांच बटालियन के गठन के लिए पदों का सृजन किया गया है। इसके अलावा अब अयोध्या में भी एसएसएफ की वाहिनी गठित की जाएगी, इसका काम तेजी से किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें