प्रदेश सरकार ने बीते रविवार को आदेश जारी किया था कि 600 से अधिक सक्रिय केस वाले जिलों में दिन का कर्फ्यू समाप्त कर दिया जाए। इससे 55 जिलों में आंशिक कोरोना कर्फ्यू से राहत मिल गई। जो 20 जिले बचे थे, उसमें भी बारी-बारी से पांच दिनों में 16 जिलों में सक्रिय केस 600 से कम हो गए और दिन का कर्फ्यू हटा दिया गया।