फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ: अखिलेश यादव ने शहर में किया रोड शो, सड़कों पर उमड़े सपा और कांग्रेस के समर्थक, राजनाथ सिंह से है मुकाबला

Fri, 17 May 2024 09:04 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ

सार

अखिलेश यादव ने लखनऊ के सपा प्रत्याशी रविदास मल्होत्रा के समर्थन में रोड शो किया। इस रोड शो में भारी संख्या में सपा कार्यकर्ता जुटे। 
विज्ञापन
अखिलेश ने किया रोड शो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अखिलेश यादव ने लखनऊ के सपा प्रत्याशी रविदास मल्होत्रा के समर्थन में रोड शो किया। इस रोड शो में भारी भीड़ जुटी। लखनऊ के केडी सिंह बाबू स्टेडियम से शुरू हुआ यह रोड शो शहर के विभिन्न मार्गों से होता हुआ आंबेडकर प्रतिमा के पास संपन्न्न हुआ। रोड शो दोनों तरफ सपा और कांग्रेस के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद थे। मालूम हो कि रविदास मल्होत्रा की टक्कर भाजपा के वरिष्ठ नेता राजनाथ सिंह से है। लखनऊ में 20 मई को वोटिंग होनी है। 

विज्ञापन


अखिलेश यादव का रोड शो केडी सिंह बाबू स्टेडियम से शुरू होकर हिंदी संस्थान, हलवासिया मार्केट, मेफेयर तिराहा, क्रिस्टल लीना सिनेमा मोड़, लव लेन, गांधी आश्रम, हजरतगंज हनुमान मंदिर से होते हुए हजरतगंज स्थित अंबेडकर प्रतिमा पर समाप्त हुआ। एक किलोमीटर से भी कम दूरी तय करने में अखिलेश यादव को करीब डेढ़ घंटे का समय लग गया। इस दौरान सपा प्रत्याशा रविदास मेहरोत्रा समेत अन्य नेता मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें