फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानिए, 'हॉरर स्टोरी' का 'खूबसूरत' अवध कनेक्शन

Sat, 14 Sep 2013 02:01 PM IST
रवि बुले//मुंबई
विज्ञापन
विज्ञापन
निर्माता विक्रम भट्ट की फिल्म 'हॉरर स्टोरी' का एक कनेक्शन लखनऊ से भी है। अवध की अभिनेत्री शीतल सिंह इस फिल्म में सबके डर का कारण हैं। वह भूत बनी हैं!
विज्ञापन


रिलीज से पहले शीतल को फिल्म के प्रमोशन से दूर रखा गया था ताकि भूत का राज न खुल जाए। शुक्रवार को रिलीज हुई इस फिल्म से पहले शीतल जुलाई में रिलीज हुई चर्चित फिल्म 'नशा' में भी पूनम पांडे के बाद दूसरी सबसे महत्वपूर्ण भूमिका में थीं।

टीया के इस किरदार में शीतल ने समीक्षकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया था।

वहीं 'हॉरर स्टोरी' में वह मानसिक रूप से विक्षिप्त ऐसी लड़की का किरदार निभा रही हैं, जिसने अपने परिवार के सात लोगों की हत्या की थी। इलाज के दौरान इस लड़की की मौत हो जाती है। वह भूत बन जाती है।
विज्ञापन


लखनऊ में जन्मी शीतल ने यहां सेंट टेरेसा कॉलेज से अपनी पढ़ाई की। इसके बाद वह दिल्ली आ गईं, जहां उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया।

कॉमर्स की पढ़ाई करने वाली शीतल बताती हैं, 'मैंने कभी सोचा नहीं था कि मैं ऐक्टिंग दुनिया में आऊंगी, लेकिन मेरे दिल में बचपन से इस तरफ झुकाव था क्योंकि मेरे पिता सिंगर थे।

वह आकाशवाणी और दूरदर्शन पर गाते थे। वह माउथऑर्गन बहुत अच्छा बजाते थे। फिर आपको पता है कि लखनऊ कैसा शहर है...यहां के संगीत और संस्कृति की अलग पहचान है!'

शीतल ऐक्टिंग की दुनिया में आने से पहले एयरहोस्टेस रह चुकी हैं। इसी कारण उनका मुंबई आना हुआ और अब वह यहीं की होकर रह गईं हैं। विज्ञापन और मॉडलिंग की दुनिया से होते हुए उन्होंने 'नशा' से फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा।

इस फिल्म में काम करते हुए उन्हें 'हॉरर स्टोरी' भी मिली। रोचक बात यह है कि उनका ऑडिशन भूत के किरदार के लिए नहीं, बल्कि एक अन्य रोल के लिए हुआ था। लेकिन फिर निर्देशक आयुश रैना ने उनकी भूमिका बदल दी।

शीतल के जैसी अनेक लड़कियां उत्तर भारत से फिल्मों में आना चाहती हैं। शीतल कहती हैं, 'सबसे जरूरी है इच्छाशक्ति। अगर आपके पास इच्छाशक्ति नहीं है तो आप अपने लिए रास्ते तलाश नहीं कर पाते।' शीतल ऐसी भूमिकाएं करना चाहती हैं जो उनसे एक्टर के रूप में 'सीरियसनेस' की डिमांड करते हों।
विज्ञापन


शीतल की पहली दोनों फिल्में मल्टीस्टारर हैं, आगे बढ़ने के लिए वह क्या रणनीति बना रही हैं? वह कहती हैं, 'मैं अच्छे निर्देशकों से मिल रही हूं।' उन्हें उम्मीद है कि उनका काम पहचान दिलाएगा। फिलहाल वह दो और फिल्में कर ही हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें