नई पेंशन नीति के संयुक्त विरोध की तैयारी कर्मचारी संगठनों की प्रदेश
इकाइयों ने शुरू कर दी है।
ज्यादा से ज्यादा विभागों के संगठनों को विरोध
में एकजुट करने के लिए जिला स्तरीय पैनल बनाए जाने का काम जवाहर भवन एवं
इंदिरा भवन कर्मचारी महासंघ के पदाधिकारियों ने शुरू कर दिया है।
महासंघ
के अध्यक्ष सतीश पांडे ने बताया कि नई पेंशन नीति बिल के तहत जब पेंशन की
धनराशि सट्टेबाजी की तर्ज पर तय होगी, तब कर्मचारियों को अपने भविष्य की
चिंता तो करनी ही पड़ेगी।
महामंत्री सुशील कुमार बच्चा ने कहा कि विरोध
प्रदर्शन को चरणबद्ध आंदोलन की तर्ज पर चलाए जाने के लिए जरूरी है कि पहले
पूरा खाका तैयार कर लिया जाए। इस दिशा में छोटे व बड़े कर्मचारी संगठनों को
विभिन्न पहलू पर काम करने का एजेंडा तैयार किया जा रहा है।
जिसमें
प्रांतीय नेताओं की संयुक्त कमेटियां बनेंगी। उसके बाद मंडलीय व जिला
स्तरीय कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारियों की कमेटी तय की जाएंगी। जिला
स्तरीय कमेटियों को ब्लॉक व तहसीलवार विरोध प्रदर्शन का चार्ट तैयार करने
के बाद आंदोलन की घोषणा की जाएगी।