फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: चाकू-बांके से 23 वार कर बड़े भाई को मार डाला... नशे में धुत होकर परिजनों से कर रहा था झगड़ा

Tue, 20 May 2025 08:32 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

राजधानी लखनऊ के गोमती नगर के विरामखंड में छोटे भाई ने बड़े को चाकू और बांके से वारकर मार डाला। युवक आए दिन परिजनों से नशे में मारपीट करता था। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोमतीनगर के विरामखंड में सोमवार देर रात पारिवारिक विवाद के दौरान छोटे भाई ने नशे में झगड़ा कर रहे बड़े भाई की हत्या कर दी। आरोपी सनी ने चाकू और बांके से अपने बड़े भाई बाबूलाल पर करीब 23 वार किए। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी सनी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

विज्ञापन


इंस्पेक्टर ब्रजेश चंद्र तिवारी के अनुसार, बाबूलाल शराब का लती था और अक्सर नशे में घरवालों से मारपीट करता था। सोमवार रात भी वह नशे में धुत होकर घर आया और झगड़ा करने लगा। सनी ने रोकने की कोशिश की तो बाबूलाल ने उस पर और माता-पिता पर हमला करने की कोशिश की।

ये भी पढ़ें - अयोध्या भी आई थी जासूसी के आरोप में गिरफ्तार यूट्यूबर ज्योति, 32 सेकेंड का वीडियो हो रहा वायरल, एंजेंसियां जांच में जुटीं
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - बहराइच में भाजपा सांसद के घर चोरी, पकड़े गए चोर को बिना कार्रवाई के छोड़ा, सीओ बोले - जानकारी नहीं


इस दौरान सनी ने बचाव में पहले उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन जब बात नहीं बनी, तो गुस्से में आकर उसने चाकू और बांके से गर्दन, सीने और चेहरे पर हमला कर दिया। बाबूलाल की मौके पर ही मौत हो गई। शोरगुल सुनकर पड़ोसी इकट्ठा हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने सनी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


परिजनों ने की गुमराह करने की कोशिश
घटना के बाद जब पुलिस घर पहुंची तो परिजनों ने झूठा बयान देते हुए कहा कि बाबूलाल ने खुद का गला रेत लिया था। पुलिस ने जब शव करीब से देखा तो चोट के कई निशान थे। इस पर पुलिस को संदेह हुआ। पूछताछ में जब सख्ती की गई तो सनी ने हत्या की बात कबूल कर ली।

बाबूलाल से परेशान था पूरा परिवार
मृतक की मां मायका देवी ने बताया कि बाबूलाल शराब पीकर अक्सर घर में मारपीट करता था और परिवार के लोग उससे डरते थे। इसी वजह से उसकी शादी भी नहीं हो पाई थी। वह अक्सर घर के बाहर सोता था। आरोपी सनी बंगलूरू में होटल में काम करता था और कुछ दिन पहले ही लखनऊ आया था। सनी के माता-पिता पास में ही सब्जी बेचते हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें