फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: लोहिया पथ पर 110 की रफ्तार से दौड़ाई बाइक, बैरिकेडिंग से टकराई, युवक की मौत

Wed, 16 Oct 2024 04:26 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

पुलिस का दावा है कि पांच-छह दोस्तों ने हजरतगंज में पार्टी की थी। इसके बाद लोहिया पथ पर फर्राटा भर रहे थे। हादसा होते ही सभी भाग निकले।
विज्ञापन
हादसे में मृत युवक। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोहिया पथ पर मंगलवार रात एक युवक ने 110 किमी/घंटे की रफ्तार से बाइक दौड़ाई। बीच सड़क पर लगी बैरिकेडिंग से जा टकराया। हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा होते ही युवक के साथ अन्य बाइकर्स वहां से भाग निकले। 

विज्ञापन


हजरतगंज इंस्पेक्टर विक्रम सिंह ने बताया कि गोमतीनगर के रहने वाले वाहिद (30) ट्रेडिंग का काम करते हैं। वह मंगलवार रात को हजरतगंज इलाके में दोस्तों संग पार्टी कर रहे थे। रात करीब पौने बारह बजे एक साथ पांच-छह बाइक से सभी लोग निकले। गोल्फ क्लब चौराहे से समता मूलक चौराहे की तरफ बहुत रफ्तार में सभी जा रहे थे।

ये भी पढ़ें - पार्टियों ने शुरू कीं तैयारियां, टिकट घोषित करने में सपा सबसे आगे; ये है सीक्रेट प्लान
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी में उपचुनाव: नौ जिलों में आचार संहिता लागू, आरोप सही होने पर मिल्कीपुर में विजयी हो सकता है दूसरे नंबर का प्रत्याशी
विज्ञापन


डीजीपी आवास मोड़ से पहले लगी बैरिकेडिंग में वाहिद टकरा गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक काफी दूर गिरी और वह अलग छिटक कर गिरा। उसके साथ वाले सभी युवक भाग गए। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। उसको सिविल अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया। इंस्पेक्टर ने बताया कि लोहिया पथ पर लगे स्पीड मीडर का डाटा देखा गया तो उससे पता चला कि हादसे के वक्त वाहिद की बाइक की रफ्तार 110 थी। इसलिए शायद वह बैरिकेड नहीं देखा और सीधे उससे टकरा गया। 

इसलिए मुख्य सड़कों पर लगाई हैं बैरिकेडिंग 
लोहिया पथ और जी-20 जैसे प्रमुख मार्गों पर पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाई है। लोहिया पथ पर रात में बैरिकेड लगाया जाता है। पुलिस के मुताबिक लोग वाहनों की रफ्तार मानक के हिसाब रखें, जिससे हादसा होने की संभावना बेहद कम रहे, इसलिए ये बैरिकेडिंग लगाई गई है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें