घटना के बाद से खौफजदा बच्ची स्कूल नहीं गई है। परिवार वाले उसकी सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। बच्ची को दोबारा से उसी स्कूल में भेजने की बात पर परिजनों ने अभी कोई फैसला नहीं किया है।
एसीपी गाजीपुर ए. विक्रम सिंह ने बताया कि घटना में इस्तेमाल स्कूल वैन को पुलिस ने शनिवार को आरोपी आरिफ के घर से बरामद किया। जल्द इसकी फॉरेंसिक जांच कराई जाएगी। इसके अलावा डीएनए के कुछ नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं। बच्ची की मां का भी बयान दर्ज किया है। मजिस्ट्रेट के सामने हुए बयान में बच्ची ने आरोपी चालक मो. आरिफ की गलत हरकत के बारे में बताया। पुलिस ने बच्ची का मेडिकल भी कराया है। एसीपी ने बताया कि दो-तीन दिन बाद अन्य लोगों के बयान दर्ज किए जाएंगे। प्रयास रहेगा कि जल्द से जल्द केस में चार्जशीट दाखिल की जाए। केस को एफटीसी (फास्ट ट्रैक कोर्ट) में सुनवाई के लिए अपील की जाएगी।