फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ : प्रदेश में 335 नए मरीज मिले, 265 डिस्चार्ज, लखनऊ में 13 नए मरीज

Tue, 03 May 2022 08:37 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

प्रदेश में 24 घंटे के दौरान 92726 सैंपल की जांच की गई, जिसमें 335 की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। इसमें गौतम बुध नगर में 170, गाजियाबाद में 74, लखनऊ में 13 और मेरठ में 11 मरीज मिले हैं। अन्य जिलों में 10 से कम मरीज मिले हैं।
विज्ञापन
Covid Vaccination - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में कॉविड मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। बीते 24 घंटे में 335 नए मरीज मिले हैं जबकि 265 डिस्चार्ज हुए हैं। अब एक्टिव पेश की संख्या 1687 हो गई है। प्रदेश में 24 घंटे के दौरान 92726 सैंपल की जांच की गई, जिसमें 335 की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। इसमें गौतम बुध नगर में 170, गाजियाबाद में 74, लखनऊ में 13 और मेरठ में 11 मरीज मिले हैं। अन्य जिलों में 10 से कम मरीज मिले हैं।

विज्ञापन


प्रदेश में एक्टिव 1687 मरीजों में सर्वाधिक 741 गौतम बुद्ध नगर में है। इसी तरह गाजियाबाद में 348 और लखनऊ में 130 मरीज सक्रिय हैं। अन्य जिलों में इससे कम एक्टिव केस हैं। प्रदेश के 15 जिलों में एक भी कोविड-19 मरीज नहीं है। इन जिलों में अयोध्या, बदायूं,  बागपत बलिया बलरामपुर बहराइच देवरिया गाजीपुर हाथरस कानपुर देहात कासगंज कौशांबी महोबा मऊ और संतकबीरनगर शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें