फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: लविवि के शिक्षकों को मिले एक्लेम, प्रोत्साहन और उद्दीपन पुरस्कार

Sat, 14 Sep 2024 09:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय में बूस्ट योजना के तहत प्रतिष्ठित एक्लेम, प्रोत्साहन और उद्दीपन पुरस्कारों से शिक्षकों नवाजा गया। कुलपति प्रो. आलोक राय ने शिक्षकों को पुरस्कार प्रदान कर शुभकामनाएं दीं। हिंदी विभाग के प्रो. पवन अग्रवाल व प्रो. श्रुति के साथ ही प्राणी विज्ञान विभाग की डॉ. आकांक्षा एक्लेम अवाॅर्ड दिया गया।
विज्ञापन


विभिन्न विभागों के जिन शिक्षकों को प्रोत्साहन पुरस्कार से नवाजा गया, उनमें भौतिक विज्ञान के डॉ. पुनीत कुमार और रसायन विज्ञान विभाग के डॉ. नीरज मिश्रा, वनस्पति विज्ञान की डॉ. सुषमा मिश्रा, डॉ. आदित्य आभा सिंह, डॉ. विकास कुमार, डॉ. प्रदीप कुमार, डॉ. सुरभि खरवार, सांख्यिकी से डॉ. शांभवी मिश्रा, प्राणिशास्त्र से डॉ. राजेश कुमार खरवार और गणित एवं खगोलशास्त्र से डॉ. अलका मिश्रा शामिल रहीं।

इसके साथ ही उद्दीपन पुरस्कार पाने वालों में 43 शिक्षकों को चुना गया। इसमें प्राणिशास्त्र के डॉ. मनोज कुमार, डॉ. शैली मलिक, डॉ. आकांक्षा शर्मा, डॉ. मोनीषा बनर्जी, डॉ. गीतांजलि मिश्रा और वनस्पति की डॉ. गौरी सक्सेना, डॉ. एमआई अंसारी, डॉ. सुषमा मिश्रा, डॉ. प्रदीप कुमार, डॉ. नेहा साहू, डॉ. विकास कुमार, डॉ. अलका कुमारी रहे। इसी तरह जैव रसायन विभाग से डॉ. सिद्धार्थ कुमार मिश्रा, डॉ. मीनल गर्ग, भौतिकशास्त्र की डॉ. रोली वर्मा, डॉ. पुनीत कुमार, डॉ. एनके पांडेय, डॉ. अमर सिंह, डॉ. आंचल श्रीवास्तव, डॉ. लीना सिन्हा, डॉ. सीआर गौतम, डॉ. विवेक सिंह, डॉ. एसपी सिंह, डॉ. अमृतांशु शुक्ला, सांख्यिकी से डॉ. शशि भूषण, फार्मा से डॉ. प्रनेश कुमार, रसायन विज्ञान से डॉ. संगीता श्रीवास्तव, डॉ. सुनील कुमार राय और शिक्षाशास्त्र से डॉ. किरण लता डंगवाल, डॉ. रीना अग्रवाल शामिल रहे। आईएमएस के डॉ. मनीष कुमार द्विवेदी, डॉ. विजय अमृत राज, वाणिज्य से डॉ. ऋषिकांत, डॉ. आकृति जायसवाल, एप्लाइड इकोनॉमिक्स से डॉ. नागेंद्र कुमार मौर्या, डॉ. करूणा शंकर मौर्या, अर्थशास्त्र से डॉ. रोली मिश्रा, एप्लाइड साइंस एंड ह्यूमैनिटीज से डॉ. रचना पाठक, डॉ. खुशबू वर्मा, समाजशास्त्र से डॉ. सरोज धल और मैनेजमेंट स्टडीज से डॉ. रितु नारंग को पुरस्कृत किया गया।इन शिक्षकों को सीड मनी के तौर पर 20 हजार रुपये मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें