लखनऊ के अमीनाबाद इंटर कॉलेज ग्राम पंचायत अधिकारी की भर्ती परीक्षा में सॉल्वर बने इलाहाबाद के एक शिक्षक रवींद्र यादव को दबोचा गया। बीस हजार रुपये के लालच में रवींद्र अभ्यर्थी नरेंद्र तिवारी के स्थान पर परीक्षा दे रहा था।
नरेंद्र परीक्षा केंद्र के आसपास ही घूम रहा था। रवींद्र की निशानदेही पर उसे भी दबोच लिया गया। प्राचार्य अमीनाबाद इंटर कॉलेज डॉ. जेपी मिश्रा के मुताबिक रूम नंबर 22 में दस्तावेज की जांच-पड़ताल में शिक्षकों को संदेह हुआ।
असली अभ्यर्थी नरेंद्र और रवींद्र की शक्लें बहुत मिलती हैं। धुंधली तस्वीर होने से पहचानना और भी मुश्किल था। लेकिन सघन जांच में उसकी चोरी पकड़ी गई। इंस्पेक्टर अमीनाबाद जयकरन सिंह के मुताबिक रवींद्र यादव मूलत: आजमगढ़ के फूलपुर छगनपुर का रहने वाला है।