फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा के सत्ता में आने से बढ़ जाती है गुंडागर्दी: बसपा

Mon, 22 Feb 2016 03:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
सपा जब भी सत्ता में आती है, गुंडागर्दी बढ़ जाती है। इसके  सबसे ज्यादा शिकार दलित और कमजोर वर्ग के लोग होते हैं। पूरे प्रदेश में गुंडाराज है। इस हालात को सिर्फ बसपा ही दुरुस्त कर सकती है।
विज्ञापन


ये कहना है बसपा के राष्ट्रीय महासचिव नसीमुद्दीन सिद्दीकी का। वे रविवार को चारबाग स्थित रवींद्रालय में स्वच्छकार स्वाभिमान महासम्मेलन को संबोधति कर रहे थे।

रविदास जयंती से एक दिन पूर्व आयोजित इस सम्मेलन में उन्होंने कहा कि वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में बसपा फिर से सत्ता में आएगी।

भाजपा, कांग्रेस और सपा पर हमला बोलते हुए सिद्दीकी ने कहा कि इन पार्टियों ने सत्ता में रहने पर दलित समाज को कुछ नहीं दिया।
विज्ञापन

'चुपचाप न बैठें खुलकर सामने आ जाएं'

उन्होंने स्वच्छकार समाज को यह समझाने की कोशिश कि अब चुपचाप बैठने की बजाय वे खुलकर सामने आएं।

उन्होंने कहा कि बसपा सत्ता में आएगी तो इस समाज को उसकी संख्या के हिसाब से भागीदारी दी जाएगी।

कार्यक्रम के संयोजक राजू वाल्मीकि ने कहा कि दलितों के लिए कुछ न करने वाले लोग इस समाज से वोट की उम्मीद करते हैं।
मगर, दलित समाज बसपा के साथ पूरी मुश्तैदी से खड़ा है। उन्होंने कहा कि दलित समाज इस बार फिर से बसपा को सत्ता में लाने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा देगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें