उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव के सातवें चरण में 13 लोकसभा सीटों के लिए अब तक 19 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। बुधवार को 14 प्रत्याशियों ने नामांकन किया। इसके पूर्व पांच प्रत्याशियों ने नामांकन किया था। वहीं, दुद्धी (अजजा) विधानसभा उप चुनाव के लिए अब तक नामांकन शून्य है।
विज्ञापन
प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि प्रदेश में सातवें चरण की 13 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों के लिए बुधवार को महराजगंज, गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया, घोसी, सलेमपुर, गाजीपुर, चंदौली, वाराणसी और मिर्जापुर से नामांकन किया गया।