फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: घोसी में छड़ी घुमाने के लिए राजभर को करनी पड़ेगी मशक्कत, उपचुनाव में वोट ट्रांसफर कराने में नहीं हुए सफल

Fri, 08 Mar 2024 01:46 PM IST
ishwar ashish सचिन मुद्गल, अमर उजाला, लखनऊ

सार

ओम प्रकाश राजभर घोसी विधानसभा उप चुनाव में शत प्रतिशत राजभर वोट भाजपा को ट्रांसफर कराने में कामयाब नहीं हो सके थे। वहीं, प्रत्याशी अरविंद राजभर पहले भी दो चुनाव हार चुके हैं।
विज्ञापन
सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

घोसी लोकसभा क्षेत्र में सुभासपा की छड़ी घुमाने के लिए अरविंद राजभर को कड़ी मशक्कत करनी होगी। सपा और सुभासपा के बीच सीधा मुकाबला हुआ तो क्षेत्र की जातीय समीकरण में दलित मतदाता निर्णायक भूमिका अदा करेंगे। यदि सुभासपा, सपा और बसपा के बीच त्रिकोणीय मुकाबला हुआ तो कांटे की टक्कर होगी।

विज्ञापन


एनडीए गठबंधन में घोसी लोकसभा क्षेत्र सुभासपा को मिला है। सुभासपा के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने अपने बेटे अरविंद राजभर को प्रत्याशी घोषित किया है। अरविंद पार्टी के प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव भी हैं। वर्तमान में यहां से बसपा के अतुल राय सांसद हैं। घोसी लोकसभा क्षेत्र में आजादी के बाद से केवल 2014 में भाजपा ने चुनाव जीता है। 1998 से सीट पर बसपा और सपा का ही कब्जा रहा है।

ये भी पढ़ें - महाशिवरात्रि पर भोले बाबा का अद्भुत श्रृंगार, मंदिरों के बाहर सुबह से लगीं लंबी लाइनें, तस्वीरें
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - सिलेंडर के दाम घटाने का सीएम योगी ने किया स्वागत, बोले- मातृशक्ति को धुंए और प्रदूषण से मिलेगी मुक्ति


घोसी में सबसे अधिक करीब सवा दो लाख दलित मतदाता है। करीब डेढ़ लाख राजभर, डेढ़ लाख से अधिक मुस्लिम, सवा लाख नोनिया चौहान, एक लाख यादव, एक लाख ठाकुर, 50 हजार से अधिक ब्राह्मण और 25 हजार से अधिक भूमिहार मतदाता हैं।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यदि भाजपा अगड़े समाज के वोट के साथ नोनिया चौहान वोट सुभासपा को ट्रांसफर कराने में सफल हो गई तो अरविंद प्रतिद्वंद्वी प्रत्याशी को कांटे की टक्कर देंगे। अरविंद राजभर ने 2022 में वाराणसी की शिवपुर से भाजपा के अनिल राजभर के सामने चुनाव लड़ा था। अरविंद चुनाव हार गए थे। राजभर ने इससे पहले 2017 का विधानसभा चुनाव अरविंद को भाजपा गठबंधन में बलिया की बांसडीह सीट से लड़ाया था। अरविंद वह चुनाव भी हार गए थे।
विज्ञापन


उप चुनाव में असर नहीं दिखा सके थे राजभर
भाजपा ने घोसी विधानसभा उपचुनाव में सुभासपा के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर को पिछड़े वोट लामबंद करने की कमान सौंपी थी। सपा से इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल हुए दारा सिंह चौहान यहां से प्रत्याशी थे। भाजपा, सुभासपा, अपना दल एस, निषाद पार्टी और सरकार की पूरी ताकत लगने के बाद भी 42 हजार से अधिक मतों से भाजपा के दारा सिंह चुनाव हार गए थे।

पांच में से दो सीट ही गठबंधन के पास
घोसी लोकसभा क्षेत्र में मधुबन, घोसी, मुहम्मदाबाद गोहाना, मऊ और रसड़ा विधानसभा क्षेत्र हैं। मधुबन भाजपा के पास है। घोसी और मुहम्मदाबाद गोहाना सपा के पास है। मऊ सुभासपा और रसड़ा बसपा के पास है। मधुबन से भाजपा के रामविलास चौहान विधायक हैं। रसड़ा बसपा के उमाशंकर सिंह का गढ़ माना जाता है। घोसी में सपा के सुधाकर सिंह और मुहम्मदाबाद गौहना में राजेंद्र कुमार विधायक हैं। मऊ में मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी विधायक हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें