अखिलेश यादव ने जनता से सवाल किया दस साल पहले मोटरसाइकिल की क्या कीमत थी। अब कितनी है। बिजली महंगी कर दी। न कोई सुविधा दी। भाजपा के लोगों ने आपके साथ धोखा किया बल्कि किसानों की बोरी से भी चोरी की है। नैनो यूरिया को बिकवाने के लिए नया फार्मूला निकाला है। यह सुनने में आ रहा है कि जिसने नैनो यूरिया बनाई वह भारत छोड़कर चला गया है। इंडिया गठबंधन गरीबों के लिए फैसला लेगा।
दिल्ली वालों ने जब से सुना है कि गरीबों के लिए फैसले लेने वाले हैं तो एक के बाद खटाखट विदेश भाग गए। जनता कह रही है कि आपको खटाखट फटाफट हटा देंगे। जो कहते थे न खाएंगे न खाने देंगे। वह सब डकार गए हैं। गटागट गटागट। इलेक्टोरल बांड खाने के बाद डकार तक नहीं ली। यह हमारे आप के भविष्य का चुनाव तो है ही साथ ही आने वाली पीढ़ी के भविष्य का चुनाव है। यह भाजपा वाले वैक्सीन लगवाकर हमारी जान के पीछे पड़ गए हैं। यह 400 का नारा भूल गए हैं।
उन्होंने कहा कि हर चरण में जनता का गुस्सा बढ़ता जा रहा है। सातवें चरण में जनता का गुस्सा सातवें आसमान पर होगा। छुट्टा जानवरों से कोई सुरक्षित नहीं बचा है। 140 करोड़ की जनता इस बार 140 सीटों के लिए तरसा देगी। शिक्षामित्र और शिक्षक भर्ती वाले जानते होंगे कि इस सरकार में सब कुछ उल्टा पुल्टा हो रहा है।