फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich: 72 घंटे के लिए सील हुई भारत- नेपाल सीमा, आवागमन बंद, 13 मई की शाम तक रहेगी रोक

Sat, 11 May 2024 12:07 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच

सार

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए 13 मई को होने वाले चौथे चरण के मतदान के लिए भारत-नेपाल सीमा बंद कर दी गई है जिससे आवागमन बंद हो गया है।
विज्ञापन
भारत-नेपाल सीमावर्ती क्षेत्र में गश्त करते पुलिस व एसएसबी के जवान। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर जिले में चौथे चरण के अंतर्गत 13 मई को होने वाले मतदान को देखते हुए भारत- नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर आवागमन बंद कर शुक्रवार को बार्डर सील कर दिया गया है। शाम पांच बजे से 13 मई सोमवार की शाम मतदान होने तक पूरी तरह से बंद रहेगा। इस दौरान इमरजेंसी सुविधाओं पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा। सेवा से जुड़े वाहनों का आवागमन सुचारु रुप से चालू रहेगा। इस दौरान एसएसबी और पुलिस के जवान लोगों की सघन जांच करते नजर आए। बता दें कि जिले में करीब 110 किलोमीटर लंबी नेपाल की खुली सीमा निकली है।

विज्ञापन


भारत -नेपाल सीमा पर सीमा क्षेत्र में प्रतिदिन रुपईडीहा से नेपालगंज व नेपालगंज से रूपईडीहा लगभग एक लाख लोगों की आवाजाही रहती है। सीमा सील होने से रूपईडीहा में शुक्रवार की शाम सन्नाटा पसर गया। भीड़भाड़ न होने के चलते कस्बा में मौजूद दुकानों पर ग्राहकों की कमी देखी गई। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष विजय कुमार मित्तल कोषाध्यक्ष अनिल अग्रवाल महामंत्री संजय कुमार का कहना है कि  भारत नेपाल सीमा के बंद हो जाने के कारण मतदान से पूर्व लाखो रुपए का व्यापार बाधित होता है। 

सीमावर्ती क्षेत्र से पड़ोसी मित्र राष्ट्र नेपाल के ग्राहकों के द्वारा खाद्य सामग्री, परिधान और रोजमर्रा की वस्तुएं खरीदी जाती है जो उनके बजट में सस्ता पड़ता है। सीमा क्षेत्र में पुलिस बल व एसएसबी के द्वारा विशेष रूप से सतर्कता बरती जा रही है। कमांडेंट गंगा सिंह उदावत ने बताया कि रुपईडीहा में तैनात सहायक कमांडेंट सौरभ रंजन, महिला निरीक्षक अनीता कुमारी, सहायक उप निरीक्षक बिपलब घोष, आदि जवानों के द्वारा सीमा पर सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन


डीएम मोनिका रानी ने बताया कि 13 मई को होने वाले मतदान को ध्यान में रखते हुए सीमावर्ती क्षेत्र नेपाल के बार्डर को दस मई की शाम से 13 मई को मतदान समाप्ति तक पूरी तरह सील कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि सील अवधि के दौरान मेडिकल इमरजेंसी में पास जारी करने के लिए एसएसबी कमांडेंट के 42वीं व 59वीं वाहिनी द्वारा नामित सहायक सेना नायक स्तर के प्रतिनिधि को आवश्यक कार्य के लिए आवागमन करने हेतु एसडीएम नानपरा व मिहींपुरवा और पुलिस क्षेत्राधिकारी को पास जारी करने के लिए अधिकृत किया गया है।

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर मटेरा, दरगाह शरीफ सहित अधिकतर थानों की पुलिस ने क्षेत्र में पैरामिलिट्ररी फोर्स, एसएसबी आदि टीमों के जवानों के साथ फ्लैग मार्च कर लोगों में सुरक्षा का अहसास कराया। चुनाव में गडबड़ी करने वाले अराजक तत्वों पर कड़ी कार्रवाई की बात कही।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें