फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेठी में पांचवे चरण में होगा मतदान: राहुल गांधी को प्रत्याशी बनाए जाने पर कयास, जानें - कब होगा मतदान

Sat, 16 Mar 2024 05:39 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी

सार

उत्तर प्रदेश की चर्चित सीट पर कांग्रेस का प्रत्याशी कौन होगा इसे लेकर कयास लगाए जा रहे हैं। इस सीट पर 20 मई को मतदान होगा।
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा चुनाव के लिए तारीखों का एलान कर दिया गया है। आम चुनाव सात चरणों में होंगे। प्रदेश की बहुचर्चित सीट अमेठी में पांचवे चरण में मतदान होगा।

विज्ञापन


2019 के चुनाव में इस सीट पर भाजपा नेता व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने चुनाव लड़ा था और कांग्रेस नेता राहुल गांधी को हरा दिया था। कयास लगाए जा रहे हैं कि राहुल गांधी फिर इस सीट से भी चुनाव लड़ सकते हैं। हालांकि, कांग्रेस ने घोषणा कर दी है कि वह वायनाड से प्रत्याशी होंगे।

अमेठी सीट पर पांचवें चरण में 20 मई को मतदान होगा। पांचवे चरण में ही मोहनलालगंज, लखनऊ, रायबरेली, जालौन, झांसी, हमीरपुर,  बांदा, फतेहपुर, कौशाम्बी, बाराबंकी, फैजाबाद, कैसरगंज और गोंडा जिले में मतदान होगा।
विज्ञापन


जानें- प्रदेश के किन जिलों में कब होगा मतदान
पहले चरण में मतदान वाले जिले: सहारनपुर, कैराना, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, नगीना, मुरादाबाद, रामपुर, पीलीभीत। (पहले चरण का मतदान 19 अप्रैल को होगा)
दूसरा चरण में मतदान वाले जिले: अमरोहा, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर, अलीगढ़ और मथुरा। (दूसरे चरण का मतदान 26 अप्रैल को होगा)
तीसरे चरण में मतदान वाले जिले: संभल, हाथरस, आगरा, फतेहपुर सीकरी, फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा, बदायूं, आंवला और बरेली। (तीसरे चरण का मतदान 07 मई को होगा)
चौथे चरण में मतदान वाले जिले: शाहजहांपुर, लखीमपुर खीरी, धौरहरा, सीतापुर, हरदोई, मिश्रिख, उन्नाव, फर्रुखाबाद, इटावा, कन्नौज, कानपुर, अकबरपुर और बहराइच। (चौथे चरण का मतदान 13 मई को होगा)
विज्ञापन

पांचवे चरण में मतदान वाले जिले: मोहनलालगंज, लखनऊ, रायबरेली, अमेठी, जालौन, झांसी, हमीरपुर,  बांदा, फतेहपुर, कौशाम्बी, बाराबंकी, फैजाबाद, कैसरगंज और गोंडा। (पांचवे चरण का मतदान 20 मई को होगा)
छठे चरण में मतदान वाले जिले: सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, फूलपुर, इलाहाबाद, अंबेडकर नगर, श्रावस्ती, डोमरियागंज,  बस्ती, संतकबीरनगर, लालगंज, आजमगढ़, जौनपुर, मछलीशहर, भदोही। (छठे चरण का मतदान 25 मई को होगा)
सातवें चरण में मतदान वाले जिले: महराजगंज, गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया, बांसगांव, घोसी, सलेमपुर, बलिया, गाजीपुर, चंदौली, वाराणसी,  मिर्जापुर और रोबर्टगंज। (सातवें चरण का मतदान 01 जून को होगा)
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें