फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रियंका गांधी ने हनुमान गढ़ी मंदिर में किए भगवान के दर्शन, बाहर युवाओं ने लगाए मोदी के नारे

Fri, 29 Mar 2019 06:55 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
विज्ञापन
प्रियंका गांधी - फोटो : ani
विज्ञापन

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा जिले की सीमा में दाखिल होने के सात घंटे बाद शाम 7:40 बजे रामनगरी पहुंचीं। यहां हनुमानगढ़ी पहुंचकर हनुमंतलला के दरबार में पूजा-अर्चना की। प्रियंका ने हनुमानजी को माला और प्रसाद अर्पण कर सिर झुकाया, पुजारियों ने चंदन लगाते हुए आंचल में प्रसाद दिया। इस दौरान दर्शन करने अंदर मौजूद श्रद्धालुओं ने जय श्रीराम के नारे भी लगाए। बाद में पत्रकारों से उन्होंने कहा कि रामजन्म भूमि का मामला सुप्रीम कोर्ट में है इसलिए रामलला के दर्शन नहीं किए। दर्शन-पूजन के बाद प्रियंका गांधी ने गद्दीनशीन महंत प्रेमदास से आशीर्वाद लिया। हालांकि महंत ज्ञानदास से नहीं मिल पाईं। इसके बाद उनका काफिला सीधे लखनऊ रवाना हो गया।

विज्ञापन


कांग्रेस महासचिव ने रामलला का दर्शन न करने के पीछे तर्क दिया कि मामला सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन है। इसलिए रामलला का दर्शन नहीं कर रहे हैं। मामला संवेदनशील है। वह शहर के एक स्कूल में बच्चों से संवाद के बाद पत्रकारों के सवालों का सवालों का जवाब दे रहीं थीं। कांग्रेस चुनाव जीतती है तो पाकिस्तान में ताली बजेगी के सवाल पर कहा कि पाकिस्तान बिरयानी खाने मोदी गए थे हम नहीं। मोदी के खिलाफ वाराणसी से चुनाव लड़ने के सवाल पर प्रियंका ने कहा कि पार्टी जहां से कहेगी वहीं से चुनाव लड़ेगीं। मेरा परिवार राजा महाराजाओं का नहीं है, मेरे परिवार ने ही तमाम रजवाड़ों का विलय कराया था।

हनुमानगढ़ी के बाहर मोदी-मोदी के नारे
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी जैसे ही शुक्रवार की शाम 7:40 बजे हनुमानगढ़ी के अंदर दाखिल हुईं, उसी दौरान बाहर उमड़ी भीड़ ने मोदी-मोदी के नारे लगाने शुरू कर दिए। भीड़ अंदर घुसने का प्रयास करने लगी तो पुलिस ने जमकर लाठियां भांजी, इस दौरान कई लोगों को चोटें भी आईं। प्रियंका के बाहर निकलने पर भी देर तक मोदी-मोदी के नारे गूंजते रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

शहर में तमाम कांग्रेसियों की कटी जेब

रायबरेली में लोगों से मिलतीं प्रियंका गांधी - फोटो : amar ujala
कांग्रेस के रोड शो के दौरान जगह-जगह नुक्कड़ सभाओं में कई कांग्रेसियों की जेब कट गई। उचक्कों ने फतेहगंज के पास कांग्रेस नेता अकबर अली मेजर की जेब से 49 हजार रुपये पार कर दिए। मामले में फतेहगंज चौकी पर तहरीर दी गई है जबकि साहबगंज में यूथ कांग्रेस के प्रदेश महासचिव शरद शुक्ला की जेब कटी, उनका मोबाइल कागजात व आठ हजार जेबकतरों ने उड़ा लिया। रीडगंज पर एक ग्राम विकास अधिकारी की जेब कट गई। रीडगंज पर नुक्कड़ सभा होनी थी लेकिन देर की वजह से प्रियंका गांधी ने किन्नर गुलशन बिंदु से आशीर्वाद लेकर आगे बढ़ गईं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें