फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की सूची, उत्तर प्रदेश में छह जगह से उतारे प्रत्याशी

Thu, 28 Mar 2019 11:33 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
विज्ञापन
कांग्रेस - फोटो : twitter
विज्ञापन
कांग्रेस पार्टी ने उत्तर प्रदेश से छह उम्मीदवार घोषित किए हैं। इसमें संभल से जेपी सिंह, शाहजहांपुर से ब्रह्मस्वरूप सागर, झांसी से शिवशरण कुशवाहा, फूलपुर से पंकज निरंजन, महाराजगंज से तनुश्री त्रिपाठी व देवरिया से नियाज़ अहमद को प्रत्याशी बनाया गया है।
विज्ञापन


कांग्रेस ने महाराजगंज सीट से अमरमणि त्रिपाठी की बेटी तनु श्री त्रिपाठी को दिया टिकट है। वहीं फूलपुर की सीट से अपना दल की कृष्णा पटेल के दामाद पंकज निरंजन को प्रत्याशी बनाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

महाराजगंज से प्रत्याशी तनुश्री त्रिपाठी को दो पार्टी से टिकट मिला है। उन्हें रिजीनल पार्टी के बाद नेशनल पार्टी से भी टिकट मिल गया। वहीं कांग्रेस ने अबतक 293 सीटों पर अपने उम्मीदवार घोषित किए हैं। 

यूपी में कांग्रेस ने अखिलेश प्रताप सिंह का टिकट काटकर नियाज हसन को देवरिया से उम्मीदवार बनाया है। आपको बता दें कि कुछ ही दिनों पहले बसपा छोड़कर हसन कांग्रेस में शामिल हुए थे। कांग्रेस के इस फैसले से सब हैरान हैं। साथ ही कार्यकर्ता पार्टी के ही कुछ नेताओं पर पैसे लेकर टिकट देने के आरोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें