सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव
- फोटो : amar ujala
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि केंद्र में अगली सरकार किसकी होगी और प्रधानमंत्री कौन बनेगा इसका फैसला गठबंधन करेगा। उन्होंने कहा कि चार चरणों के मतदान में भाजपा की गिनती बिगड़ी चुकी है। अब वो विकास पर बात नहीं करते और न ही किसानों की आय दोगुना करने की बात करते हैं।
अखिलेश यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 180 डिग्री प्रधानमंत्री हैं। वह जो भी कहते हैं ठीक उसका उल्टा करते हैं। उनकी भाषा बदल चुकी है। वह सिर्फ एक प्रतिशत लोगों के ही नेता हैं।
अखिलेश ने कहा कि भाजपा समझ चुकी है कि अब वह केंद्र में सरकार नहीं बनाने वाली है। ऐसे में वह आईटी, सीबीआई और ईडी की मदद ले रहे हैं।
अखिलेश बोले कि यह पहली बार है जब आचार संहिता लागू होने के बाद जांच एजेंसियों का इस्तेमाल किया जा रहा है। केंद्र की सरकार लोगों को डराना चाहती है लेकिन अब भाजपा सरकार नहीं बनने वाली।