लोकसभा चुनाव 2019 के पांचवे चरण सात राज्यों की 51 सीटों पर मतदान के लिए प्रचार का शोर शनिवार की शाम को थम गया। इस चरण में सोमवार को वोट डाले जाएंगे।
इसमें राजनाथ सिंह,जयंत सिन्हा, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, स्मृति ईरानी, पूनम सिन्हा, राजवर्धनसिंह राठौड़, कृष्णा पुनिया, अर्जुनराम मेघवाल, जैसे दिग्गजों की किस्मत का फैसला होगा। इस चरण में दो करोड़ 47 लाख मतदाता अपने उम्मीदवारों को चुनेंगे।
इस चरण में बिहार-5 जम्मू-कश्मीर-2 झारखंड-4 मध्यप्रदेश,-7 राजस्थान-12 उत्तर प्रदेश-14 पश्चिम बंगाल -7 सीटों पर मतदान होगा। जम्मू-कश्मीर में एक सीट लद्दाख निर्वाचन क्षेत्र और अनंतनाग में में पुलवामा और शोपियां में वोट डाले जाएंगे।
उत्तर प्रदेश की 14 सीटों पर 181 उम्मीदवार हैं। पांचवें चरण के चुनाव में यह सबसे अधिक दिग्गजों की किस्मत का फैसला करेगा। इस चरण में यूपी की तराई अवध और बुदंलखंड की जिन सीटों पर मतदान होगा वह हैं। लखनऊ, अमेठी, रायबरेली, धौरहरा, सीतापुर, मोहनलालगंज, बांदा, फतेहपुर, कौशांबी, बाराबंकी, फैजाबाद, बहराइच, कैसरगंज और गोंडा है।