पांचवे चरण का मतदान छह मई को होगा, उससे पहले चार को प्रचार समाप्त हो जाएग। ऐसे में नेता अपनी पार्टी और प्रत्याशी को जिताने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। इसी कड़ी में आज लखनऊ के कपूरथला में भाजपा के तीन दिग्गज नेता एक मंच पर जुट रहे हैं।
इनमें लखनऊ से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी राजनाथ सिंह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और अमित शाह एक मंच आकर भाजपा के लिए समर्थन जुटाएंगे। कुछ देर पहले गृहमंत्री राजनाथ सिंह और सीएम योगी आदित्यनाथ कार्यक्रम में पहुंच गए। वहीं अमित शाह का सभी इंतजार कर रहे हैं।