फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैनी चक्रवात के चलते ट्रेन और एयर ट्रैफिक बाधित, कल निरस्त रहेगी ये एक्सप्रेस

Fri, 03 May 2019 03:38 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन

ओडिशा में फैनी चक्रवात के चलते ट्रेन व एयर ट्रैफिक बाधित हो रहा है। एक ओर जहां नीलांचल एक्सप्रेस के रद्द होने से रेल यात्रियों को असुविधाएं होंगी, वहीं भुवनेश्वर एयरपोर्ट बंद कर दिए जाने से कनेक्टिंग फ्लाइट से भुवनेश्वर जाने वाले यात्रियों को दिक्कतें होंगी। चक्रवात के कारण उत्तर रेलवे की ट्रेनों का भी संचालन बाधित हो रहा है।

विज्ञापन


उत्तर रेलवे के सीपीआरओ दीपक कुमार ने शुक्रवार को निरस्त होने वाली गाड़ियों की सूची जारी की है। इसमें चारबाग रेलवे स्टेशन पर आने वाली गाड़ी संख्या 12875 पुरी नई दिल्ली नीलांचल एक्सप्रेस शुक्रवार को अपने प्रारंभिक स्टेशन से निरस्त रहेगी। इससे यह गाड़ी शनिवार को चारबाग रेलवे स्टेशन पर निरस्त रहेगी।

इसी क्रम में भुवनेश्वर एयरपोर्ट जाने वाली उड़ानें निरस्त कर दी गई हैं। शुक्रवार को भुवनेश्वर एयरपोर्ट बंद रहेगा। इंडिगो ने भुवनेश्वर की फ्लाइटें एक दिन के लिए कैंसिल करने की सूचना दी है। हालांकि, लखनऊ से भुवनेश्वर की डायरेक्ट फ्लाइट नहीं है, पर वाया बंगलुरु व दिल्ली जाने वाले यात्रियों को दिक्कतें होंगी।
विज्ञापन


शुक्रवार लखनऊ से दिल्ली या बंगलुरु तो फ्लाइटें जाएंगी, पर भुवनेश्वर तक उड़ान नहीं भरेंगी। बता दें कि जगन्नाथपुरी दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्घालु भुवनेश्वर जाते हैं। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें