फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा के दिग्गजों का अमेठी सांसद पर ट्विटर अटैक, कहा- उनकी जमानत जब्त होगी

Mon, 01 Apr 2019 10:09 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला अमेठी
विज्ञापन
कांग्रेस बनाम भाजपा
विज्ञापन
अमेठी के मौजूदा सांसद व कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के दो सीटों से चुनाव लड़ने की घोषणा के बाद भाजपा के दिग्गजों का उन पर शुरू हुआ ट्विटर अटैक लगातार जारी है। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने भी राहुल गांधी पर तीखा हमला करते हुए लिखा है कि अमेठी में उनकी जमानत जब्त होगी। 
विज्ञापन


रविवार दोपहर राहुल गांधी के केरल की वायनाड सीट से भी लड़ने की अधिकृत घोषणा के बाद भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने ट्विटर लिखा था कि ‘कांग्रेस की वोट बैंक की राजनीति ने देश की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ किया है। और इसी का नतीजा है कि आज राहुल गांधी को अमेठी छोड़कर केरल भागना पड़ रहा है। क्योंकि उनको पता चल गया है कि वहां उनका हिसाब किताब होने वाला है। 

आप कहीं भी चले जाओ जनता आपसे हिसाब जरूर मांगेगी।’ अमित शाह के बाद उनकी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने भी ट्विटर के जरिए राहुल पर तीखा हमला किया है। संबित ने लिखा है ‘अमेठी ने ठाना है, राहुल की जमानत जब्त कराना है, जेल में बिठाना है, चक्की पिसवाना है।’
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें