फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रावस्ती : निबिहा में तेंदुए का आतंक जारी, अब बछिए का किया शिकार

Mon, 01 Apr 2019 09:54 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला श्रावस्ती
विज्ञापन
Leopard
विज्ञापन
बालू घोलिया में नरभक्षी तेंदुआ के पकड़े जाने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली थी। लेकिन लोगों की यह खुशी ज्यादा दिन कायम न रही। रविवार रात सोहेलवा जंगल से निकल कर आए तेंदुए ने निबिहा गांव में एक बछिया का शिकार कर लिया। 
विज्ञापन


सिरसिया थाना क्षेत्र के पूर्वी सोहेलवा जंगल से सटे गांव में तेंदुए का आतंक कम होने का नाम नहीं ले रहा है। विगत माह आदमखोर तेंदुए ने दो अलग अलग गांव से दो बालिकाओं को शिकार बना लिया था। घटना के दो दिन बाद मिले तेंदुए के शावक को देख वन विभाग द्वारा तेंदुआ को पकड़ने के लिए पिंजड़ा लगाया गया था। 

इस दौरान नर तेंदुआ को पकड़ा गया था। इसी बीच रविवार रात पूर्वी सोहेलवा जंगल से निकल कर आए तेंदुआ ने निबिहा गांव में राम मनोहर सिंह के दरवाजे पर बंधी बछिया को निवाला बना लिया। खटपट की आवाज पर जगे राम मनोहर के शोर मचाने पर तेंदुआ जंगल की ओर भाग गया। 
विज्ञापन


इसके बाद ग्रामीण पूरी रात जगते रहे। सूचना पर पहुंची सिरसिया पुलिस के साथ पहुंचे वन दारोगा एसपी सिंह, वन रक्षक प्रमोद पाल ने मृत बछिया का अंतिम संस्कार करवा दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें