फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजधानी में बनेगा लोहिया भवन, मेधावियों को दिए जाएंगे अवॉर्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
राजधानी लखनऊ में प्रख्यात विचारक डॉ. राममनोहर लोहिया की स्मृति में लोहिया भवन का निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन

यह फैसला सोमवार को मुलायम सिंह यादव की अध्यक्षता में लोहिया ट्रस्ट की बैठक में लिया गया।
बैठक का संचालन कर रहे ट्रस्ट के सचिव शिवपाल सिंह यादव ने बताया कि शीघ्र ही लखनऊ में लोहिया भवन का निर्माण होगा, जहां से लोहिया के प्रगतिशील समाजवादी साहित्य व विचारों का प्रकाशन एवं प्रसारण होगा।
सामाजिक न्याय व समरसता पर कार्य करने वाले मेधावियों को लोहिया अवॉर्ड दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि साठ के दशक में लोहिया के गैर कांग्रेसवाद के नारे के तर्ज पर गैर भाजपावाद का नारा बुलंद करने की आवश्यकता है।
विज्ञापन

भाजपा गणतांत्रिक मूल्यों का हनन कर रही है। बैठक में वीरपाल यादव, सुखराम सिंह यादव, रामसेवक यादव, आदित्य यादव, दीपक मिश्र, रामनरेश यादव व राजेश यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन

मिश्र ने मुलायम सिंह को ,लोहिया, अंबेडकर व समाजवाद, पुस्तक भेंट की। मुलायम सिंह ने कहा कि लोहिया के विचारों से ही देश का भला होगा। राजनीतिक चेतना जगेगी।
खेती-किसानी, बेरोजगारी व आर्थिक विषमता से जुड़ी समस्याओं का समाधान भी लोहिया के विचारों से ही संभव होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें