फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ: विधि विश्वविद्यालय के कई छात्र कोविड पॉजिटिव, परीक्षा के बीच छात्रों का हंगामा

Mon, 18 Apr 2022 02:57 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

डॉ राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय में परीक्षा से पहले लक्षण के आधार पर छात्रों का टेस्ट हुआ था। दो छात्रों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। रविवार को  कांटेक्ट ट्रेसिंग के आधार पर 140 छात्रों का टेस्ट कराया गया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डॉ राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय की एंड टर्म परीक्षा सोमवार से छात्रों के हंगामे के बीच शुरू हुई। परीक्षा से पहले रविवार को छात्रों की आरटीपीसीआर टेस्ट कराई गई। जिसमें सोमवार को काफी संख्या में छात्र पॉजिटिव निकले। उनको लेकर छात्रों ने ऑनलाइन परीक्षा कराने मांग को लेकर हंगामा करने लगे। जबकि विश्वविद्यालय प्रशासन ऑफलाइन परीक्षा कराने पर अड़ा हुआ है। दो साल बाद विश्वविद्यालय में ऑफलाइन परीक्षाएं हो रही हैं।

विज्ञापन


परीक्षा से पहले लक्षण के आधार पर छात्रों का टेस्ट हुआ था। दो छात्रों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। रविवार को कांटेक्ट ट्रेसिंग के आधार पर 140 छात्रों का टेस्ट कराया गया। जिसमें सोमवार को करीब 7 छात्रों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बताया जा रहा है कि कई अन्य छात्र भी पॉजिटिव हैं। वही सोमवार से शुरू हुई ऑफलाइन परीक्षा का बहिष्कार करने को लेकर  छात्रों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया। छात्र ऑनलाइन परीक्षा की मांग कर रहे हैं।

छात्रों ने बताया कि रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर विवि प्रशासन कोई जवाब नहीं दे रहा। छात्रों का कहना है कि विवि के अधिकारियों से सम्पर्क करने का प्रयास किया गया लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। छात्रों का कहना है कि कई छात्र कोविड आशंका के चलते अभिभावक के पास चले गए। सुबह जब परीक्षा देने पहुंचे तो उन्हें गेट पर रोक लिया गया। इस दौरान भी छात्रों ने हंगामा किया। छात्रों का कहना है कि विवि प्रशासन किसी प्रकार की जिम्मेदारी लेने को तैयार नहीं है। वहीं विवि का कोई अधिकारी कहने से बच रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें