फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

LMC: शशि, अकील और कैसर ने फिर मारी बाजी

Wed, 26 Feb 2014 12:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
अकील, आंनद, शशि मिश्रा और कै सर रजा ने नगर निगम कर्मचारी संघ के चुनाव में फिर बाजी मार ली।
विज्ञापन


वहीं पहली बार चुनाव में मैदान में आई महिला प्रत्याशी विमला तिवारी ने सबको पछाड़ते हुई जीत दर्ज कर ली। आनंद वर्मा को इस बार भी सबसे अधिक मत मिले।
इससे पहले सुबह दस बजे मतदान शुरू हुआ और शाम पांच बजे तक चला। मतदाताओं को आकर्षित करने केलिए कोई कोई लंच करा रहा था तो कोई चाय पिला रहा था।

नगर निगम कर्मचारी संघ की 18 सदस्यीय कार्यकारिणी के लिए मंगलवार को हुए मतदान के दौरान यह दौर शाम तक चलता रहा। कर्मचारी नेता मतदाताओं को लुभाने के लिए हर कोशिश कर रहे थे।

कोई पुराने सम्बंधों का हवाला दे रहा था तो कोई एक जोन और एक विभाग के होने का।

कुल मिलाकार कर्मचारी नेता मतदाताओं को पटाने की हर कोशिश करते दिखे। कई नेताओं ने तो कर्मचारियों को घर से लाने के लिए गाड़ियों का इंतजाम तक किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक चले मतदान के दौरान नगर निगम कर्मचारी संघ2065 सदस्यों में 1574 ने अपने मत का प्रयोग किया जो करीब 75 प्रतिशत से है।

चुनाव को सम्पन्न कराने के लिए संघ की ओर से विद्युत सुरक्षा निदेशालय कर्मचारी संघ के अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार श्रीवास्तव को चुनाव अधिकारी व इसी संघ के महामंत्री अरुण कुमार वाजपेई को सहायक चुनाव अधिकारी बनाया गया था।

इनकी मौजूदगी में पूरी चुनाव प्रक्रिया सम्पन्न हुई है। नगर निगम कर्मचारी संघ की 18 सदस्सीय कार्यकारिणी केलिए कुल 54 प्रत्याशी मैदान में थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें