वीरांगना ऊदा देवी स्मारक संस्थान की ओर से मंगलवार को राजा बिजली पासी
किले में सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया।
इसमें 17 राज्यों के
101 जोड़ों ने एक-दूजे को वरमाला पहनाई और जीवन भर साथ निभाने का वादा
किया।
समारोह में पासी समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. रमलखन के बेटे का भी
विवाह हुआ। विवाह समारोह के बाद सभी जोड़ों को पांच बर्तन, पांच कपड़े,
जेवर, गृहस्थी का तमाम सामान दिया गया।
सभी ने सामूहिक प्रीतिभोज किया।
विवाह समारोह में पं. बंगाल, असम, उड़ीसा, झारखंड, बिहार, छत्तीसगढ़, मप्र,
महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, उत्तरांचल, दिल्ली समेत उप्र
जनपदों के लोग शामिल हुए।
विवाहित जोड़ों में 8 जोड़े राजधानी के रहे।