फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News : लेखा लिपिक, मंडी निरीक्षक भर्ती में 250 की अनुपूरक सूची जारी

Tue, 05 Mar 2024 10:38 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने सहायक सांख्यकी अधिकारी व सहायक शोध अधिकारी भर्ती के लिए 298 अभ्यर्थियों की अनुपूरक सूची जारी की है। ऐसा इस भर्ती में कुछ श्रेणी के पर्याप्त अभ्यर्थी न मिलने के कारण किया गया है।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने मंडी परिषद के तहत लेखा लिपिक व मंडी निरीक्षक भर्ती में 250 अभ्यर्थियों की अनुपूरक सूची जारी की है। ऐसा इस भर्ती में कुछ श्रेणी में पर्याप्त अभ्यर्थियों के न मिलने के कारण किया गया है। यह भर्ती 2018 से चल रही है।

विज्ञापन


आयोग के सचिव अवनीश सक्सेना ने बताया कि लेखा लिपिक के विज्ञापित पदों के सापेक्ष कम अभ्यर्थियों की वजह से 124 अभ्यर्थियों की अनुपूरक सूची जारी की गई है। इसी तरह मंडी निरीक्षक पद के लिए 126 अभ्यर्थियों की अनुपूरक सूची जारी की गई है। इन सभी 250 अभ्यर्थियों का अभिलेख परीक्षण 15, 16 मार्च को आयोग के कार्यालय में किया जाएगा। अभ्यर्थियों की सूची आयोग की वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है।

सहायक सांख्यिकी व सहायक शोध अधिकारी भर्ती में 298 अभ्यर्थियों की अनुपूरक सूची जारी
अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने सहायक सांख्यिकी अधिकारी व सहायक शोध अधिकारी भर्ती के लिए 298 अभ्यर्थियों की अनुपूरक सूची जारी की है। ऐसा इस भर्ती में कुछ श्रेणी के पर्याप्त अभ्यर्थी न मिलने के कारण किया गया है। यह भर्ती 2019 से चल रही है।
विज्ञापन


अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के सचिव अवनीश सक्सेना ने बताया कि निर्धारित पदों के सापेक्ष अभिलेख परीक्षण के लिए 2248 अभ्यर्थियों का परिणाम व कट ऑफ जारी की गई थी। इसके तहत कुछ अभ्यर्थियों की कमी को देखते हुए 298 अभ्यर्थियों की अनुपूरक सूची जारी की गई है। इनका अभिलेख परीक्षण 19, 20 मार्च को आयोग के लखनऊ कार्यालय में किया जाएगा। इनकी सूची आयोग की वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें