शासन ने सार्वजनिक उद्यम ब्यूरो से जुड़े कर्मियों की सेवा नियमावली में बदलाव को मंजूरी देते हुए लिपिकीय ढांचे का पुनर्गठन कर दिया है।
इससे कई पदों पर कार्यरत कर्मियों का ग्रेड पे बढ़ गया है। इससे कर्मचारियों को पदोन्नति के मौके भी ज्यादा मिलेंगे।
उद्यम ब्यूरो के नैत्यिक लिपिक व टंकक का नया पदनाम अब कनिष्ठ सहायक किया गया है। साथ ही इस संवर्ग में शामिल कर्मियों का ग्रेड पे 1900 से बढ़ाकर 2000 रुपये कर दिया गया है।