बहराइच जिले की सुजौली रेंज में रामपुर रेतिया गांव में तेंदुए ने दो घरों में घुसकर आतंक मचाया। तेंदुए के हमले में गांव के विश्राम (50) और बजरंगी (15) घायल हुए हैं।
जानकारी के मुताबिक तेंदुआ भोर में करीब 03:00 बजे घर में घुसा। उस वक्त ग्रामीण सो रहे थे।
वहीं कतर्नियाघाट सेंचुरी के सुजौली रेंज मे एक मादा तेंदुए के शावक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि तराई के इलाकों में जबरदस्त ठंड पड़ रही है जिसका असर जानवरों में भी दिखाई दे रहा है।
सुजौली इलाके के टेपरा जंगल के पास एक किसान के गन्ने के खेत में दो वर्षीय मादा तेंदुए का शव वन विभाग की टीम ने बरामद किया है। शव पर किसी भी तरह के चोट का कोई निशान नहीं मिला है। डीएफओ जीपी सिंह तेंदुए की मौत की वजह प्रथम दृष्ट्या ठण्ड लगना मान रहे हैं।