फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: स्मारक समिति के कर्मचारी नेता गिरफ्तार, साथियों ने थाना गोमती नगर घेरा

Wed, 10 Jan 2024 04:37 PM IST
ishwar ashish माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ

सार

प्रशासनिक अफसरों ने वार्ता का झांसा देकर बुलाया और कर्मचारी नेताओं से अभद्रता की। कर्मचारियों के प्रदर्शन को देखकर पुलिस बैकफुट पर आ गई।
विज्ञापन
गोमती नगर थाने का घेराव करते कर्मचारी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी लखनऊ के गोमतीनगर स्थित अंबेडकर पार्क में बुधवार दोपहर प्रशासनिक अफसरों एवं कर्मचारी नेताओं के बीच नोकझोंक और हाथापाई हुई। बाद में अफसरों ने पुलिस को बुलाकर कर्मचारी नेता कौशल किशोर आदित्य समेत कई कर्मियों से अभद्रता करते हुए उनको गिरफ्तार करा दिया। इस गिरफ्तारी से भड़के करीब दो हजार से ज्यादा स्मारक समिति कर्मियों ने गोमतीनगर थाना का घेराव करके प्रदर्शन और नारेबाजी शुरु कर दी। यहीं नहीं, जो कर्मचारी स्मारकों में काम कर रहे थे वह भी हड़ताल पर चले गए। थाने का घेराव देख पुलिस ने बैकफुट पर आकर दोनों पक्षों से बातचीत की और उनका मुकदमा दर्ज करने का आश्वासन दिया।

विज्ञापन


स्मारक समिति कर्मियों ने बताया कि प्रबंधक प्रशासन राजीव कुमार एवं अन्य अधिकारियों द्वारा कर्मचारी नेता कौशल किशोर आदित्य को अंबेडकर पार्क में समस्याओं पर वार्ता करने का झांसा देकर बुलाया गया था। कर्मचारी नेता पांच-छह साथियों के साथ अंबेडकर पार्क पहुंचे तो बातचीत का दौर शुरु हुआ।

ये भी पढ़ें - प्राण प्रतिष्ठा समारोह: अतिथियों और उसके बाद आने वाले रामभक्तों के लिए बड़ी तैयारी, बैठक में हुई चर्चा
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - मंदिर-मंदिर राम: दशरथगद्दी पर बैठकर न्याय करते थे महाराज दशरथ, रामजन्म भूमि से 500 मीटर दूर है ये स्थान


विज्ञापन


इसी बीच कर्मचारी नेताओं ने देखा कि पार्क में ठेकेदार के मजदूरों से काम कराया जा रहा है। जबकि, पार्क में स्मारक समिति के कर्मचारी काम कर रहे थे। इसी मुददे पर कर्मचारी नेताओं ने राजीव कुमार  से कहा कि जब स्मारक समिति के कर्मचारी काम कर रहे हैं तो ठेकेदार के मजदूरों को बुलाकर क्यों काम कराया जा रहा है। यह बातचीत बहस, नोकझोंक और अभद्रता में तब्दील हुई तो प्रशासनिक अफसरों ने पुलिस को बुलाकर कर्मचारी नेताओं को गिरफ्तार करा दिया।

अफसर कर रहे उत्पीड़न, नेता समेत 31 का निलंबन
प्रदर्शनकारी स्मारक कर्मियों ने बताया कि वह मृतक आश्रितों को नौकरी देने, पुनरीक्षित वेतनमान देने एवं 5500 कर्मियों के जीपीएफ घोटाले की उच्चस्तरीय जांच कराए जाने की मांग को लेकर 23 दिन से धरना कर रहे हैं। कर्मियों ने 18 दिसंबर को एलडीए मुख्यालय पर धरना दिया तो कर्मचारी नेता कौशल किशोर आदित्य समेत 31 कर्मियों को निलंबित कर दिया गया था।

इस कार्रवाई के विरोध में स्मारक समिति कर्मियों ने आलमबाग के ईको गार्डेन पार्क में बेमियादी धरना शुरु कर दिया। कर्मचारी स्मारक में काम करने के साथ ही आंदोलन भी कर रहे थे। कर्मियों ने बताया कि सेना के कार्यक्रम के मद्देनजर बुधवार को जो कर्मचारी काम करने गए थे तो उनको रजिस्टर पर हाजिरी लगाने से भी रोका गया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें