फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: पूरी रात खून लिए बैठे रहे तीमारदार, गर्भवती महिला को नहीं चढ़ाया, सुबह मौत

Wed, 10 Jan 2024 04:19 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा

सार

गोंडा जिला अस्पताल में महिला को रात भर खून नहीं चढ़ाया गया। सुबह उसकी मौत हो गई। परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
परिजनों ने किया हंगामा। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोंडा जिला महिला अस्पताल में एक बार फिर बड़ी लापरवाही सामने आई है। गर्भवती व गर्भस्थ शिशु की मौत होने पर परिजनों ने डॉक्टर व स्वास्थ्यकर्मियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा काटा। कोतवाली नगर में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग। वहीं, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

विज्ञापन


बुधवार को मोकलपुर निवासी प्रवीण कुमार ने कोतवाली नगर में तहरीर देकर बताया कि उसकी पत्नी मीरा (27) गर्भवती थी। प्रसव के लिए मंगलवार दोपहर को जिला महिला अस्पताल लाया गया। डॉक्टर ने मरीज को भर्ती कर खून की डिमांड की। शाम छह बजे तक खून उपलब्ध करा दिया गया। पूरी रात परिजन खून लिए डॉक्टरों से चढ़ाने की मनुहार करते रहे, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। सुबह करीब छह बजे प्रसूता की मौत हो गई।

ये भी पढ़ें - प्राण प्रतिष्ठा: 2121 कुंडीय महायज्ञ में आहुति डालेंगे श्रीराम के वंशज, शामिल होंगे नेपाल के 21 हजार पंडित
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - प्राण प्रतिष्ठा: 30 किमी रोड में लगने लगीं रंग-बिरंगी झालरें, अयोध्या रूट की बसों में राम भजन बजने हुए शुरू
विज्ञापन


रेफर करने के बावजूद हायर सेंटर नहीं ले गए परिजन
महिला अस्पताल के वरिष्ठ परामर्शदाता डॉ राम कुंवर ने बताया कि सातवें महीने की गर्भवती को गंभीर स्थिति में महिला अस्पताल लाया गया था। पेट में गर्भस्थ शिशु की पहले ही मौत हो चुकी थी। गर्भवती का हीमोग्लोबिन 3.5 व प्लेटलेट्स 68,000 था। भर्ती करने के बाद मरीज की गंभीरता को देखते हायर सेंटर रेफर कर दिया गया था। परिजनों ने मेडिकल कॉलेज ले जाने में असमर्थता जताई।

तीन सदस्यीय टीम करेगी जांच
महिला अस्पताल की सीएमएस डॉ. देवेंद्र सिंह का कहना है कि गर्भवती की मौत का मामला संज्ञान में आया है, आज मैं छुट्टी पर हूं। पूरे मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी गठित की गई है। जांच में दोषी मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें