फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर खरीदने वालों के लिए बुरी खबऱ, बढ़ेंगे दाम

Thu, 25 Feb 2016 01:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
एलडीए के प्लॉट और फ्लैटों की कीमत और बढ़ जाएगी। यह जानकारी बुधवार को विधानसभा में पूछे गए एक सवाल के जवाब में सरकार की ओर से दी गई।
विज्ञापन


सवाल भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और विधायक लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने उठाया। सरकार की ओर से जवाब दिया गया कि सर्किल रेट बढ़ने से और विभिन्न विकास कार्यों के खर्च को देखते हुए दरें बढ़ाना बहुत जरूरी हो गया है।

सरकार के इस तरह से रेट बढ़ाये जाने की दशा में उसको वापस नहीं लिया जाता है। लक्ष्मीकांत बाजपेयी ने मुख्यमंत्री से पूछा कि एलडीए अपने प्लॉटों और फ्लैटों की कीमतों को बढ़ाने जा रहा है। इसमें कितनी बढ़ोतरी प्रस्तावित है।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

एलडीए की विभिन्न ‌योजनाओं में दर संशोधन के प्रस्ताव

एलडीए के पास भूमि है नहीं तो क्या इस बढ़ी हुई दर को सरकार वापस लेगी। इसके जवाब में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की ओर से कहा गया कि एलडीए की विभिन्न योजनाओं में दर संशोधन के प्रस्ताव तैयार हो रहे हैं।

इस पर जल्द ही अनुमोदन दिया जाएगा। विद्युतीकरण, ड्रेनेज सिस्टम, सड़क निर्माण के मानकों में हुए परिवर्तन को देखते हुए ये दरें बढ़ाई जाती हैं। डीएम सर्किल रेट बढ़ने का भी असर होता है। दरें रिवाइज की जाएंगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें