फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियोजित कॉलोनियां, व्यावसायिक निर्माण तोड़ेगा एलडीए

विज्ञापन
विज्ञापन
अवैध निर्माण पर कार्रवाई नहीं करने पर प्रमुख सचिव आवास की नाराजगी के बाद अब एलडीए ने अभियान शुरू किया है। वीसी अक्षय त्रिपाठी इसकी अगुवाई कर रहे हैं। उनके आदेश पर पूरे शहर में अनियोजित बस रहीं कॉलोनियों और व्यावसायिक निर्माणों को तोड़ा जाएगा। हर प्रवर्तन जोन से उन्होंने खुद दो अवैध निर्माण चुने हैं। इससे पहले उन्होंने पांच अवैध निर्माण की सूची मांगी थी। मंगलवार से इन पर कार्रवाई भी शुरू हो गई।
विज्ञापन

सचिव पवन गंगवार ने बताया कि राजधानी के नियोजित विकास के लिए जरूरी है कि अनियोजित कॉलोनियां बसने से रोकी जाएं। वहीं, आवासीय में व्यावसायिक उपयोग के लिए निर्माण और बिना मानचित्र स्वीकृत कराए बन रहे कॉम्प्लेक्स भी तोड़े जाएंगे। इसके लिए ऐसे निर्माण चुने गए, जिन पर कोई प्रतिकूल विधिक अड़चन नहीं है। जिन्हें तोड़ने में ऐसी अड़चन है, उसे भी विधिक कार्यवाही कर खत्म कराया जा रहा है। वीसी ने हर सप्ताह की योजना बनाकर अवैध निर्माण तोड़ने का आदेश किया है।
100 बीघा की शाइन सिटी पर कार्रवाई आज
एलडीए की योजना के मुताबिक बुधवार को सुल्तानपुर रोड पर फ्रॉड कर भागे शाइन सिटी बिल्डर के अवैध निर्माण को तोड़ा जाएगा। दो साल पहले एलडीए से आदेश होने पर भी इसका अनुपालन नहीं हुआ। यह अनियोजित कॉलोनी करीब 100 बीघे में है। यहां भूखंड विकसित करने के लिए एलडीए से मानचित्र भी स्वीकृत नहीं है। प्रवर्तन जोन-2 कार्रवाई करेगा। वहीं, प्रवर्तन जोन-3 में एक और अनियोजित कॉलोनी के खिलाफ मोहान रोड पर एलडीए कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन

पार्क रोड पर अवैध निर्माण पर कार्रवाई
वीसी के आदेश पर प्रवर्तन जोन-6 के अधिशासी अभियंता कमलजीत सिंह ने मंगलवार को पार्क रोड पर कॉमर्शियल शोरूम का अवैध निर्माण तुड़वाया। यहां दयाशंकर ने करीब 600 वर्गफीट में सिविल अस्पताल के सामने अवैध निर्माण कर लिया था। 2018 से प्रकरण प्रवर्तन कोर्ट में चल रहा था। इसे अवर अभियंता सुशील वर्मा, अजय महेंद्रा ने अपनी मौजूदगी में तोड़वाया।
विज्ञापन

इनके तोड़े जाएंगे अवैध निर्माण
- शाइन सिटी, नगराम रोड, खुजौली मार्केट।
- अनियोजित कॉलोनी, रोपवे इंफ्रा प्रोजेक्ट, लौलाई मल्हौर पुरवा।
- अनियोजित कालोनी, नीलाभ सिंह व श्वेताभ सिंह, मस्तेमऊ।
- आवासीय में व्यावसायिक, विजय, भूखंड 6/177, सेक्टर-6 गोमतीनगर विस्तार।
- कॉमर्शियल निर्माण, शौकत अली, सलेमपुर, हरदोई रोड।
- अनियोजित कॉलोनी, सुनील कनौजिया, ग्वालपुर मोहान रोड।
- अनियोजित कॉलोनी कोहिनूर सिटी, बृजेश सिद्दीकी, भैंसामऊ, महोना।
- अनियोजित कॉलोनी, कुलदीप प्रताप शाही, नौबस्तां कलां, देवा रोड।
- अवैध निर्माण, फहीम खान, मडियांव थाने के सामने।
- आवासीय में व्यावसायिक, विशाल जैन, भूखंड 58 सेक्टर-बी अलीगंज।
- आवासीय में व्यावसायिक, मनुज व रमेश रस्तोगी, भूखंड 20 सेक्टर-सी अलीगंज।
- अनियोजित कॉलोनी, अजीत सिंह व अमित सिंह, इंदिरा नहर, न्यू जेल के पीछे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें