फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

LDA: एलडीए की योजनाओं में भी जमीन के रेट बढ़ाने की तैयारी, गोमतीनगर में पहले से ही है ज्यादा रेट

Thu, 03 Jul 2025 03:21 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

एलडीए अब अपनी योजनाओं में जमीन की दरों में बढ़ोतरी करने जा रहा है। यह कदम नए डीएम सर्किल रेट लागू होने के बाद उठाया जाएगा, लेकिन दावा किया जा रहा है कि बढ़ोतरी केवल उन्हीं स्थानों पर होगी जहां एलडीए का मौजूदा रेट सर्किल रेट से कम है।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अगले महीने नए डीएम सर्किल रेट लागू होने के बाद एलडीए भी अपनी योजनाओं में जमीन के रेट बढ़ाने की तैयारी में है। हालांकि, सिर्फ उन योजनाओं में जमीन के रेट बढ़ाए जाएंगे, जहां पर कीमत कम होगी। जहां रेट पहले से ज्यादा है, वहां सर्किल रेट बढ़ने के बाद भी कोई बदलाव नहीं किया जाएगा

विज्ञापन


एलडीए की नई और पुरानी कई योजनाओं में दुकानें और व्यावसायिक जमीनें खाली हैं। इनको एलडीए नीलामी के जरिये बेचना रहता है। माना जा रहा है कि सर्किल रेट बढ़ने के बाद ऐसी प्रॉपर्टी महंगी हो सकती हैं।

ये भी पढ़े- UP: यूपी कैबिनेट का अहम फैसला, जेपीएनआईसी का संचालन करेगा लखनऊ विकास प्राधिकरण, प्रस्ताव को दी मंजूरी
विज्ञापन


एलडीए अधिकारियों का कहना है कि गोमती नगर में एलडीए का रेट अभी डीएम सर्किल रेट से ज्यादा है। ऐसे में वहां पर कीमत नहीं बढ़ाई जाएगी। रेट लागू होने के बाद समीक्षा की जाएगी फिर कोई निर्णय लिया जाएगा। पहले आओ पहले पाओ योजना में जो फ्लैट बेचे जा रहे हैं, उनकी कीमतें पहले से ही एक साल से फ्रीज हैं। ऐसे में डीएम सर्किल रेट का असर नहीं पड़ेगा।

ये भी पढ़े- UP: जबरन धर्मांतरण करवाए गए 15 लोगों की हुई घर वापसी, शंख ध्वनि और मंत्रोच्चार के बीच हुई हिंदू धर्म में वापसी

नई योजनाओं में बढ़ सकता है मुआवजा

एलडीए सुल्तानपुर रोड पर आईटी सिटी, वेलनेस सिटी और सीतापुर रोड पर बीकेटी, फैजुल्लागंज में प्रबंध और आगरा एक्सप्रेसवे के पास औद्योगिक नगर योजना लाने वाला है। अभी आईटी सिटी और वेलनेस सिटी में जमीन लैंडपूलिंग पर ली जा रही है। योजना के लिए जरूरी जो जमीन लैंडपूलिंग से नहीं मिलेगी, उसे एलडीए को अधिग्रहीत करना पड़ सकता है। ऐसे में नए सर्किल रेट के आधार पर किसानों को मुआवजा देने से योजनाओं की लागत बढ़ सकती है। एलडीए का दावा है कि लैंडपूलिंग में किसानों को पहले से ही डीएम सर्किल से रेट से कई गुना ज्यादा फायदा हो रहा है। ऐसे में योजना की लागत पर ज्यादा असर नहीं पड़ेगा क्योंकि किसान निशुल्क जमीन देते हैं।

विज्ञापन


वीसी एलडीए प्रथमेश कुमार के अनुसार डीएम सर्किल रेट लागू होने के बाद एलडीए उन योजनाओं में ही रेट बढ़ाएगा जहां पर एलडीए का रेट डीएम सर्किल रेट से कम होगा। जहां पर ज्यादा होगा, वहां पर बढ़ोतरी नहीं की जाएगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें