फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान पथ पर अपनी टाउनशिप लाएगा एलडीए

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर रोड की आवासीय योजना को अयोध्या हाईवे तक करने की तैयारी
विज्ञापन

एलडीए वीसी ने अर्जन विभाग से मांगी रिपोर्ट
एलडीए किसान पथ पर अपनी नई योजना शुरू करेगा। यह आवासीय टाउनशिप असल में सुल्तानपुर रोड योजना का विस्तार होगी। इसका फैलाव अब अयोध्या हाईवे से लेकर सुल्तानपुर हाईवे तक होगा। एलडीए वीसी व डीएम अभिषेक प्रकाश ने इसके लिए जमीन चिन्हित करने और अर्जन की प्रक्रिया शुरू करने को कहा है।
डीएम का कहना है कि यह एक अच्छी योजना हो सकती है जोकि अयोध्या हाईवे से सुल्तानपुर हाईवे तक फैली होगी। इससे इलाके का विकास ठीक तरीके से हो सकेगा। अभी तक किसान पथ के आसपास अनियोजित विकास ही हो रहा है। इस नए विकसित इलाके को नियोजित करने के लिए एलडीए की योजना आनी जरूरी है। अर्जन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि जमीन चिन्हित करने का काम शुरू हो गया है। हमारी कोशिश यह है कि पूर्व में प्रस्तावित सहारा से मुक्त हुई जमीन व एलडीए की प्रस्तावित योजना की जमीन के साथ पूरे किसान पथ पर अधिग्रहण शुरू किया जाए। वीसी का कहना है कि इसके लिए एलडीए लैंड पूलिंग की प्रक्रिया अपनाएगा। इससे एलडीए को जमीनों के लिए मुआवजा पर धनराशि खर्च नहीं करनी होगी। केवल विकास कराने पर ही एलडीए को निवेश करना होगा।
विज्ञापन

किसान पथ पर बन रहे फार्म हाउस
अभी किसान पथ पर मनमाने तरीके से जमीनों को खरीदा-बेचा गया है। खेती की कई बीघा जमीन खरीद कर यहां फार्म हाउस तक बना लिए गए। आधिकारिक सूत्रों का कहना है कि इनमें नेताओं, अधिकारियों ने भी खूब निवेश किया है। अब देखना यह होगा कि इन जमीनों का अधिग्रहण एलडीए किस तरह अपनी योजना के लिए करता है। अगर इन फार्म हाउस और किसान पथ से सटी जमीनों को छोड़ा गया तो एलडीए को करीब एक किमी अंदर तक की खाली जमीनें ही विकास कराने के मिल पाएंगी।
विज्ञापन

जल्द जारी हो सकता है नोटिफिकेशन
एलडीए सुल्तानपुर रोड योजना के लिए जल्दी ही अधिग्रहण का नोटिफिकेशन जारी कर सकता है। यह लैंड पूलिंग के लिए होगा। जरूरी होने पर मुआवजा देकर छोटे काश्तकार या भूखंड खरीदने वालों से जमीन ली जा सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें