फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब लक्ष्मण मेला पार्क बना धरना स्थल

Sun, 13 Oct 2013 10:16 AM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में धरने-प्रदर्शन के नये स्थल के तौर पर लक्ष्मण मेला पार्क व रमाबाई मैदान पर मुहर लगना लगभग तय हो गया है।
विज्ञापन


शासन स्तर से चिह्नित इन दोनों स्थानों की अगले सप्ताह तक औपचारिक घोषणा किए जाने की संभावना है। हालांकि अधिकृत तौर पर अभी कोई अधिकारी इस बाबत बोलने को तैयार नहीं है।

देर शाम जिलाधिकारी अनुराग यादव ने बस इतना बताया कि नये धरना स्थल को लेकर जल्द स्थिति साफ हो जाएगी।
जिलाधिकारी ने शनिवार को संबंधित अपर जिलाधिकारियों व अपर नगर मजिस्ट्रेटों के साथ बैठक की। इसमें प्रस्तावित धरना स्थलों पर व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा हुई।
विज्ञापन


पढ़ें- विधानभवन के सामने अब नहीं लगेगा जाम

सूत्रों के अनुसार पांच सौ की संख्या से कम के धरना-प्रदर्शन लक्ष्मण मेला पार्क स्थल व इससे अधिक संख्या के धरना-प्रदर्शन बिजनौर रोड स्थित रमाबाई रैली स्थल में आयोजित करने की अनुमति शासन स्तर से मिलना तय माना जा रहा है।

जिला प्रशासन भी अगले सप्ताह से इन्हीं स्थानों पर धरना-प्रदर्शन कराने की तैयारियों में जुट गया है। लक्ष्मण मेला स्थल पर गोमती के किनारे बैरीकेडिंग कराने की तैयारी की जा रही है।
शनिवार को जमे रहे प्रदर्शनकारीएडीएम पूर्वी आरपी सिंह ने बताया कि फिलहाल नए धरना स्थल का चयन होने तक अगर कोई संगठन पूर्व अनुमति के आधार पर विधान भवन के समक्ष उपलब्ध सीमित स्थान पर ही शांतिपूर्ण तरीके से धरना देकर अपना विरोध दर्ज कराना चाहे तो उसे नहीं रोका जाएगा।
विज्ञापन


इसी के चलते शनिवार को आरटीआई कार्यकर्ताओं ने उप्र सूचना का अधिकार कार्यकर्ता एसोसिएशन के तत्वावधान में धरना स्थल पर एकत्रित होकर प्रदर्शन किया। दूसरी तरफ, अनुमोदित शिक्षक संघ के तहत शिक्षक अब तक धरना स्थल पर जमे हुए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें