दारुल उलूम देवबंद के फतवा देकर भारत माता की जय और वंदेमातरम बोलने को इस्लाम के खिलाफ बताने का अधिवक्ता डॉ. सैयद रिजवान अहमद ने विरोध किया है।
रिजवान ने बताया कि इसके विरोध में उन्होंने मंगलवार को सूर्योदय से सूर्यास्त तक 11 हजार बार ‘भारत माता की जय’ बोलकर फतवे की खिलाफत की।
शहीद स्मारक पर बगैर अन्न ग्रहण किए देशप्रेम की मिशाल पेश करने वाले रिजवान ने कहा कि ‘भारत माता की जय’ अथवा वंदेमातरम को किसी जाति या मजहब से जोड़ना गलत है।