बूथ अध्यक्षों को मतदान से पहले केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं को बूथ के प्रत्येक मतदाता तक पहुंचाने का गुर भी सिखाया जाएगा। मतदान के दिन बूथ पर होने वाली व्यवस्थाओं, बूथ पर सावधानियां, मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित करने, मतदान केंद्र तक लाने सहित अन्य टिप्स दिए जाएंगे।
कानपुर के सम्मेलन में 10 लोकसभा क्षेत्र के 20881 बूथों के अध्यक्ष शामिल होंगे जबकि अवध क्षेत्र के सम्मेलन 16 लोकसभा क्षेत्र के 33 हजार 370 बूथों के अध्यक्ष आएंगे। सम्मेलन में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत अन्य वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहेंगे।