फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में कोरोना : अंतिम संस्कार के एक दिन बाद भाजपा विधायक सुरेश श्रीवास्तव की पत्नी का भी निधन

Mon, 26 Apr 2021 12:02 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

सुरेश श्रीवास्तव, उनकी पत्नी मालती श्रीवास्तव व दोनों के पुत्र सौरभ कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। जिसमें पति-पत्नी का निधन हो गया। पुत्र सौरभ की हालत भी गंभीर है। उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
सुरेश श्रीवास्तव व मालती श्रीवास्तव। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ पश्चिम सीट से भाजपा विधायक रहे सुरेश श्रीवास्तव के अंतिम संस्कार के दिन बाद उनकी पत्नी मालती श्रीवास्तव का भी कोरोना के कारण निधन हो गया। गोमतीनगर के सेंट जोसेफ़ हॉस्पिटल में उनका इलाज चल रहा था।

विज्ञापन


बता दें कि सुरेश श्रीवास्तव, उनकी पत्नी मालती श्रीवास्तव व दोनों के पुत्र सौरभ कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। जिसमें पति-पत्नी का निधन हो गया। पुत्र सौरभ की हालत भी गंभीर है। उसका इलाज चल रहा है।

बता दें कि अभी शनिवार को ही सुरेश श्रीवास्तव का बैकुंठधाम में अंतिम संस्कार किया गया था।अंतिम संस्कार में बड़े बेटे डॉ. शैलेश, बेटी मृणालिनी, बहु डॉक्टर स्वाति, पार्षद अनुराग मिश्रा, भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष संकेत मिश्रा शामिल हुए थे। सुरेश श्रीवास्तव (76) का शुक्रवार को निधन हो गया था। उनका इलाज लखनऊ के एसजीपीजीआई में चल रहा था।
विज्ञापन


उनका वाहन चालक भी कोरोना संक्रमित था और उसका कुछ दिन पहले निधन हो चुका है। वहीं संडीला निवासी उनका सेवक भी कोविड पॉजिटिव है।

Trending Videos
विज्ञापन

वरिष्ठतम भाजपा नेताओं में होती थी गिनती

श्रीवास्तव की गिनती राजधानी वरिष्ठतम भाजपा नेताओं में रही। वह महानगर अध्यक्ष समेत कार्यकारिणी में विभिन्न पदों पर रहे। इसके बाद पहली बार वर्ष 1996 में पहली बार मध्य विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुने गए। इसके बाद वह लगातार दो बार मध्य विधानसभा से ही पुन: विधायक चुने गए।

वर्ष 2012 परिसीमन के बाद वह पश्चिम विधानसभा से चुनाव लड़े और चौथी बार हार गए। हालांकि पिछले वर्ष 2017 के चुनाव में वह फिर पश्चिम विधानसभा से ही विधायक चुने गए। उनका बड़ा बेटा डॉ. शैलेश व उसकी पत्नी गोमती नगर के सेंट जोसेफ़ हॉस्पिटल में डॉक्टर हैं। बेटी वैज्ञानिक है। पत्नी महिला कॉलेज में शिक्षिका रहीं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें